Mp Weather Today: प्रदेश के 19 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, मंदाकिनी नदी उफान पर, कल पूरे प्रदेश में अलर्ट
शनिवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। 19 से ज्यादा जिलों में बरिश हुई। भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे शाम को बारिश हुई। सतना जिले में बारिश का पानी घरों में घुस गया। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बौछारें पड़ रही है। शनिवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। 19 से ज्यादा जिलों में बरिश हुई। भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे शाम को बारिश हुई। सतना जिले में बारिश का पानी घरों में घुस गया। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई। रामघाट की करीब 100 दुकानों में पानी घुस गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चलते गुप्त गोदावरी गुफा को बंद कर दिया गया है। वहीं, सीधी में सवा इंच से ज्यादा पानी गिर गया। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है।
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के खजुराहो, दमोह, कटनी, शिवपुरी और पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने से साथ मध्यम से भारी बारिश में जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अशोकनगर, शिवपुरी, ओरछा, सतना, सागर, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, मैहर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, उज्जैन, भिंड, नरसिंहपुर और डिंडौरी में भी बारिश होने की संभावना जताई है।
पांच दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं
उत्तर-पूर्व और दक्षिणी हिस्से से दो टर्फ गुजर रही है। इसलिए उत्तरी और दक्षिणी जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 5 दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें-आपातकाल लोकतंत्र की हत्या था, सीएम ने युवा संसद में गिनाईं देश के काले अध्याय की बुराइयां
प्रदेश में 1 दिन लेट पहुंचा मानसून
इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। हालांकि, 3 दिन में ही मानसून ने प्रदेश के 53 जिलों को कवर कर लिया। वहीं, एक के ठहराव के बाद बाकी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून एंटर हो गया। इस तरह 5 दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था। मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि जून की सामान्य बारिश का आंकड़ा मानसून पार कर लेगा।
यह भी पढ़ें-मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी में भागीदारी के लिए कांग्रेस ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, रखेंगे नजर
एमपी में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
29 जून: रीवा, सीधी, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर में भी बारिश होने का अलर्ट है। पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट है।
30 जून: मंडला, बालाघाट और शहडोल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। सीहोर, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, सतना, सीधी में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
1 जुलाईः गुना, अशोकनगर, सतना, शहडोल में अति भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
