{"_id":"67bfda407ea317a3430b799b","slug":"mp-weather-the-state-is-getting-colder-at-night-the-temperature-reaches-35-degrees-during-the-day-chances-o-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: प्रदेश में रात में पड़ रही ठंड; दिन में 35 डिग्री पहुंचा पारा, मार्च के पहले सप्ताह बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: प्रदेश में रात में पड़ रही ठंड; दिन में 35 डिग्री पहुंचा पारा, मार्च के पहले सप्ताह बारिश के आसार
Thu, 27 Feb 2025 08:51 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 27 Feb 2025 08:51 AM IST
सार
Mp weather: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है जहां रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है वहीं दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआती दौर में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां रात में अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है, वहीं दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को रतलाम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही धार का 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि दूसरी तरफ रीवा का अधिकतम तापमान केवल 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में बुधवार को बदल भी छाए।मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ऐसा हो सकता है। इससे पहले 3 दिन तक दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा रहेगा। जिससे गर्मी का अहसास होगा।
पचमढ़ी का पर 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
पिछले 5 दिन से प्रदेश में हल्की ठंड पड़ी। मंगलवार-बुधवार की रात की बात करें तो इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.8 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 8.7 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 9.6 डिग्री और मंडला में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 12.6 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री, ग्वालियर में 15.5 डिग्री, उज्जैन में 13.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, बुधवार को भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे। वहीं, रीवा, सतना, पन्ना और मैहर जिलों में भी मौसम बदला रहा। बाकी शहरों में आसमान साफ रहा। जिससे दिन के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली।
2 दिन ऐसा मौसम
27 फरवरी: दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रात में भी पारा बढ़ सकता है।
28 फरवरी: भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।