{"_id":"6776aae84f1f2587010877be","slug":"mp-weather-severe-cold-in-the-state-chill-increased-due-to-cold-wave-during-the-day-effect-of-snowfall-wea-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: प्रदेश में कड़ाके की ठंड,दिन में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन,बर्फबारी का असर,3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: प्रदेश में कड़ाके की ठंड,दिन में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन,बर्फबारी का असर,3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Thu, 02 Jan 2025 08:34 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:34 PM IST
सार
नए साल में जम्मू और हिमाचल में बर्फबारी के असर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दिन में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आ रही है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख में हो रही बर्फबारी से मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई शहर शीत लहर की चपेट में है। प्रदेश के पांच शहरों का तापमान 5 डिग्री के अंदर दर्ज किया गया है। वहीं कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी।
मध्य प्रदेश में इसलिए बढ़ रही ठंड
जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है, जिससे प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।
प्रदेश सबसे न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान
पचमढ़ी 3.4
शिवपुरी 4.4
नीमच 4.6
शहडोल 4.8
आगर मालवा 5.1
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश के श्योपुर कलां, नीमच, आगर, मंदसौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, जबलपुर, भोपाल, भिंड एवं मुरैना जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, गुना, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नरसिंहपुर, रायसेन, अशोकनगर एवं विदिशा जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। प्रदेश में सबसे कम दृश्यता भोपाल एयरपोर्ट और जबलपुर एयरपोर्ट में 50 मीटर दर्ज की गई। भोपाल,नर्मदापुरम, सीहोर, मरुखेड़ा (नीमच)। रायसेन, राजगढ़, शाजापुर में कोल्ड-डे रहा। नीमच में शीत लहर का प्रभाव रहा अधिकतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में गिरा जबकि शेष सभी संभागों के जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिले,उज्जैन, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा। बाकि सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में गिरा। अन्य सभी संभागों के जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा।
विज्ञापन
2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
3 जनवरी: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में शीतलहर चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा।
4 जनवरी: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।