फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain alert in Bhopal, Indore and Jabalpur divisions of the state today, day and night temperatures

Mp Weather: भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, दिन-रात का तापमान गिरा, कल कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 02 Apr 2025 07:37 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 02 Apr 2025 07:37 AM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में इंदौर, जबलपुर और भोपाल संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
MP Weather: Rain alert in Bhopal, Indore and Jabalpur divisions of the state today, day and night temperatures
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम बदला हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में बादल बने हुए हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। हवाओं की रफ्तार भी तेज बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण प्रदेश के दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। एक दिन पहले प्रदेश के तापमान में में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट सिवनी जिले में देखने को मिली, यहां का अधिकतम तापमान 7-8 डिग्री गिर कर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार मलाजखंड में 5.3 डिग्री की गिरावट देखी गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन


सीधी में रहा सबसे कम तापमान
बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। सबसे कम 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन का सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान धार में रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश का बदला मौसम, तापमान में 7-8 डिग्री की गिरावट,दिन में छाए रहे बादल,ओले-बारिश का अलर्ट


इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव का असर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मध्य महाराष्ट्र पर बने चक्रवात से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु तक भी एक द्रोणिका बनी है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने से बादल बने हुए हैं। दक्षिणी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। बुधवार-गुरुवार को नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। उसके असर से गुरुवार को ग्वालियर, चंबल संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-MP कांग्रेस शुरू करेगी कार्यकर्ता पंचायत, संगठन को मजबूत करने की कवायद, PCC चीफ करेंगे प्रदेश का दौरा


3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

2 अप्रैल: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में तेज आंधी चल सकती है।

3 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट है।

4 अप्रैल: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है। मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed