फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rainfall begins in MP amid heat, hailstorms in many districts, weather will remain the same for th

Mp Weather: MP में गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में हुई बारिश पड़े ओले, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Sun, 27 Apr 2025 07:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 27 Apr 2025 07:27 PM IST
सार

Mp Weather: तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में रविवार को भोपाल में बादल छाए रहे। दोपहर में कई जगह बूंदाबांदी हुई। जबलपुर-छिंदवाड़ा, शहडोल, सागर और डिंडौरी में तेज बारिश हुई। रतलाम में कफी गर्मी रही यहां का अधिकतम तापमान 43.4  डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather: Rainfall begins in MP amid heat, hailstorms in many districts, weather will remain the same for th
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में रविवार को भोपाल में बादल छाए रहे। दोपहर में कई जगह बूंदाबांदी हुई। जबलपुर-छिंदवाड़ा, शहडोल, सागर और डिंडौरी में तेज बारिश हुई। विदिशा के गंजबासौदा में आंधी चली। दमोह में ओले गिरे। प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है। हलांकि रतलाम में कफी गर्मी रही यहां का अधिकतम तापमान 43.4  डिग्री दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन


अधितम तापमान वाले शहर
शहर              अधिकतम तापमान

रतलाम           43.4 डीग्री
गुना             41.6
धार              41.2
उज्जैन          41.0
खंडवा          40.5

मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम दिखे
 इससे पहले शनिवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। रात में भोपाल, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जिलों में तेज आंधी भी चली। भोपाल में हवा की रफ्तार 50Km, सीहोर में 47Km और हरदा-पचमढ़ी में 30Km प्रतिघंटा रही। वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, पन्ना, मैहर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा। प्रदेश में शनिवार को आंधी, बारिश के दौर के बीच कई शहरों में गर्मी के तेवर भी देखने को मिले। ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में पारा 43 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.8 डिग्री रहा। ग्वालियर में 43.6 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, खरगोन, रतलाम, टीकमगढ़, खंडवा, नरसिंहपुर, बैतूल, शाजापुर, मंडला, रीवा, धार, मलाजखंड, रायसेन, सतना और दमोह में पारा 42.4 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहा। वहीं, बारिश की वजह से कई शहरों में पारा लुढ़क गया। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया में 37.1 डिग्री, जबलपुर-सीधी में 37.8 डिग्री, नर्मदापुरम-सिवनी में 38.2 डिग्री, इंदौर-सागर में 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम की नई बिल्डिंग का बजट 22 करोड़ से 39 करोड़ तक पहुंचा, बिल्डिंग का काम अभी भी अधूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले चार दिन तक प्रदेश में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। वहीं, गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा।


यह भी पढ़ें-ऑर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस (एआई) से होगी अवैध खनन की निगरानी, प्रदेश की 7502 खदानों की हुई जियो टेगिंग
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
27 अप्रैल : नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू चल सकती है। भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है।

28 अप्रैल : सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर,उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश हो सकती है। श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में लू चल सकती है।

29 अप्रैल : शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्से में गर्मी का असर तेज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed