फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Night temperature drops in MP, crosses 32 degrees during the day, new system will be active today,

Mp Weather: प्रदेश में 34 डिग्री पार पहुंचा पारा, दिन में गर्मी का एहसास, ग्वालियर-चंबल में सुबह छाया कोहरा

Mon, 03 Feb 2025 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Feb 2025 09:12 PM IST
सार

Mp Weather: प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान 34 डिग्री पार पहुंच गया है। सुबह उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन
MP Weather: Night temperature drops in MP, crosses 32 degrees during the day, new system will be active today,
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों का तापमान 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। फरवरी माह में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकत तापमान वाले शहर

शहर            अधिकतम तापमान

सिवनी           34.2
मंडला           34.0
वैतूल             33.2
इंदौर             32.5
भोपाल           32.1
रतलाम          32.0



तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में तीन दिन बाद दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जबकि 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान भी है। इधर रविवार को ग्वालियर-चंबल में कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे। वहीं, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन


आज से नया सिस्टम
आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के आसार है। वहीं, 8 फरवरी को भी एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

3 फरवरी: मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, भिंड में हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। नीमच, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

4 फरवरी: प्रदेश में कहीं-कहीं पारे में हल्की गिरावट हो सकती है। दिन में धूप वाला मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed