फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Increase in minimum temperature in the state, relief from severe cold for next 4 days, severe cold

Mp weather: प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड से राहत, अगले सप्ताह काड़ाके की ठंड

Wed, 18 Dec 2024 07:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 18 Dec 2024 07:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बुधवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में 4-5 दिन ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि पाला और कोहरा छाया रह सकता है।
 

विज्ञापन
MP weather: Increase in minimum temperature in the state, relief from severe cold for next 4 days, severe cold
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बुधवार से ठंड के तेवर थोड़े नरम पड़े है। राजधानी भोपाल समिति प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में से दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को दिन में शीत लहर भी देखने को नहीं मिली। दिन भर धूप खिली रही। प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री पार रहा। 
विज्ञापन

खंडवा का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, खरगोन का 30.2 डिग्री, नर्मादापुरम में 29.9 डिग्री, धार 29.5 डिग्री और भोपाल में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी, लेकिन इसके जाते ही फिर पारा गिरेगा और ठंड लौटेगी।
विज्ञापन


अगले चार-पांच दिन शीतलहर से राहत
सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले चार-पांच शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलेगी। लेकिन उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद फिर पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी, जिससे उत्तरी हवाएं चलेंगी और प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी। राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ज्यादा पड़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आखिरी 3 से 4 सालों में सबसे अधिक ठंड साल 2021 और 2022 के दिसंबर और जनवरी महीने में हुई थी। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश में पड़ी ठंड ने पिछले सालों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल दिसंबर में ज्यादा ठंड नहीं पड़ी, इसका कारण देरी से ठंड का शुरुआत होना था। फिर भी जनवरी 2024 में 15 से 20 दिन तक अच्छी ठंड देखने को मिली। लेकिन इस बार शुरुआती दिसंबर से ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। अब तक 9 दिन लगातार शीतलहर चली, अब दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा।


न्यूनतम तापमान बढ़ा
मध्य प्रदेश में आ रही हवाओं में परिवर्तन होने से मंगलवार.बुधवार की रात प्रदेश के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। भोपाल के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यहां का तापमान बीती रात 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, रतलाम का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, ग्वालियर का 5.4 डिग्री, नर्मदापुरम का 9.8 डिग्री, इंदौर का 11.6 डिग्री, पचमढ़ी का 2.4 डिग्री, रायसेन का 6.6 डिग्री, जबलपुर का 5.5 डिग्री, रीवा का 5.4 डिग्री और मंडला का न्यूनतम तापमाल 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed