फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Supervisors are doing one to one discussions with workers for Congress district presidents, state in-c

Bhopal: कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए कार्यकर्ताओं से वन टू वन कर रहे पर्यवेक्षक,प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल

Sun, 15 Jun 2025 03:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 15 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

गुजरात में मिली सफलता के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सृजन अभियान शरू किया है। इस अभियान में केंद्रीय पर्यवेक्षक अब प्रदेश भर में मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद शुरू कर दिया है। अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Supervisors are doing one to one discussions with workers for Congress district presidents, state in-c
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में मिली सफलता के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सृजन अभियान शरू किया है। इस अभियान में केंद्रीय पर्यवेक्षक अब प्रदेश भर में मंडलम, सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद शुरू कर दिया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठकें भी ले रहे हैं। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना है। पार्टी की विचारधारा और नीति को आमजन तक पहुंचाना भी लक्ष्य है। इस अभियान के तहत कर्मठ, ईमानदार और जमीन से जुड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि और आमजन से चर्चा की जा रही है। यह अभियान दस जून से 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

 

अभियान में होंगे शामिल  प्रदेश प्रभारी
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी अगले चार दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। हरीश चौधरी 16 जून को सुबह रायसेन जिले के सिलवानी जाएंगे और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिलवानी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल लौटकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विदिशा पायलट प्रोजेक्ट पर संगठनात्मक बैठक लेंगे।17 जून को बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा के प्रभातपट्टन में संगठन सृजन अभियान की बैठक में भाग लेंगे। फिर आठनेर ब्लॉक के माडवी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन हरदा जिले के करताना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भी लेंगे। 18 जून को विदिशा जिले के गंजबासौदा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे।19 जून को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के पार्टी के फैसलों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

 
 यह भी पढ़ें-भाजपा नेता एजाज खान को ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, इस बात के लिए किया जा रहा मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यकर्ता निर्णय लेंगे उन्हें कैसा जलाध्यक्ष चाहिए
कांग्रेस कमेटी की सचिव राजस्थान की विधायक और ग्रामीण प्रभारी दिव्या मदेराणा ने बताया कि जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम पार्टी कर रही है। कार्यकर्ता ही निर्णय लेंगे उन्हें कैसा जलाध्यक्ष चाहिए। उन्होने बताया कि यह अभियान ब्लॉक से लेकर बूथ तक संगठन को जीवंत करेगा। युवा, महिला, दलित, आदिवासी और किसान सहित अन्य वर्गों को संगठन से जोड़ेगा। हर गांव और मोहल्ले में किसान, आदिवासी और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विचार को जागृत करेगा। यह अभियान आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करेगा। मप्र केवल भौगोलिक रुप से ही देश का ह्दय नहीं बल्कि देश की राजनीतिक आत्मा भी है।
 
यह भी पढ़ें-प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी जिलों से एंट्री करेगा मानसून, मानसून के पहले कई जिलों में हुई जोरदार बारिश

बूथ के हर व्यक्ति के पास जाएगी कांग्रेस
दिव्या मदेराणा ने कहा कि यदि संगठन मजबूत है तो विचारधारा मजबूत होगी। हम इसी विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां भाजपा ध्रुवीकरण का ताना-बाना बुन रही है। वहीं कांग्रेस समावेश का मंच सजा रही है। मदेराणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी गांव और बूथ के हर व्यक्ति के पास जाएगी। विधानसभा के ब्लॉक में जाएंगे, मंडल और सेक्टर अध्यक्ष के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed