फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rainfall lashes more than 13 districts of MP, Chhatpur receives over 1 inch of rain, alert issued

MP Weather: MP के 13 से ज्यादा जिलों हुई बारिश, छतपुर में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

Thu, 18 Sep 2025 07:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 18 Sep 2025 07:45 PM IST
सार

गुरुवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। खजुराहो में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। भोपाल, जबलपुर, दतिया, इंदौर, श्योपुर, उज्जैन, मंडला, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भी हल्की बारिश हुई। राजगढ़ और श्योपुर में तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
MP Weather: Rainfall lashes more than 13 districts of MP, Chhatpur receives over 1 inch of rain, alert issued
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। खजुराहो में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। भोपाल, जबलपुर, दतिया, इंदौर, श्योपुर, उज्जैन, मंडला, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में भी हल्की बारिश हुई। राजगढ़ और श्योपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि विदाई के दौरान भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन



लोकल सिस्टम की एक्टिविटी
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के पास दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एवं एक ट्रक की एक्टिविटी है। इस वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर बन रहा। अगले तीन दिन लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की झड़ी लग सकती है। पिछले एक सप्ताह से ऐसा ही हो रहा है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी होने से कई बार तेज बारिश हो जाती है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर लाखों की चोरी, जेवर और राइफल ले गए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन



30 सितंबर से लौटेगा का प्रदेश से मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी 30 सितंबर से शुरू हो सकती है। हालांकि कई प्रदेशों में मानसून की वापसी भी होने लगी है। आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है। वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। 

यह भी पढ़ें-जीआरपी ने बरामद किए लाखों के चांदी के आभूषण, चेकिंग के दौरान ओवरब्रिज पर बैग छोड़कर भागा युवक

प्रदेश में अब तक 42.7 इंच बारिश दर्ज
मध्य प्रदेश में अब तक औसत 42.7 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 35.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। गुना में सबसे ज्यादा 65 इंच पानी गिर चुका है। मंडला में 59 इंच, श्योपुर में 56.3 इंच, अशोकनगर में 54.7 इंच और शिवपुरी में 54.5 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं, सबसे कम 26 इंच बारिश खरगोन में हुई। शाजापुर में 27.3 इंच, बड़वानी में 27.6 इंच, बुरहानपुर में 28 इंच और खंडवा में 28.1 इंच पानी गिर चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed