फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Ticket vending machine facility to be available on Bhopal-Indore Metro starting Friday; ticket

मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुक्रवार से टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा, 30 सेकंड में मिलेगा टिकट

Wed, 28 Oct 2026 07:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 28 Oct 2026 07:46 PM IST
सार

भोपाल और इंदौर मेट्रो में 30 अक्टूबर से सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों की सुविधा शुरू होगी। यात्री क्यूआर कोड और यूपीआई से करीब 30 सेकंड में टिकट खरीद सकेंगे, वहीं 31 दिसंबर तक टिकट पर 25 से 35 प्रतिशत तक छूट का लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ticket vending machine facility to be available on Bhopal-Indore Metro starting Friday; ticket
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल और इंदौर मेट्रो में यात्रियों को 30 अक्तूबर शुक्रवार से टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) दोनों शहरों के संचालित मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए यात्री खुद टिकट खरीद सकेंगे। टिकट लेने की पूरी प्रक्रिया में करीब 30 सेकंड लगेंगे।दोनों शहरों के सभी मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। इन मशीनों में दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि का भी प्रावधान किया गया है। इससे दिव्यांग यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी। टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट लेना आसान होगा। इसके लिए यात्रियों को मशीन की स्क्रीन पर ‘बॉय क्यूआर टिकट’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद यात्रा के गंतव्य स्टेशन का चयन करना होगा। स्क्रीन पर टिकट का किराया दिखाई देगा। यात्री अपने यूपीआई ऐप से स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। भुगतान सफल होने के बाद मशीन से टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: विधानसभा का अगला सत्र होगा पेपरलेस, ई-विधान से जनसमस्याओं के समाधान में आएगी तेजी
विज्ञापन


टिकट खरीदने के कई विकल्प
मेट्रो में टिकट खरीदने के लिए यात्रियों के पास अब कई विकल्प होंगे। वे एमपीएमआरसीएल के मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा स्टेशन पर टिकट काउंटर और टिकट वेंडिंग मशीन से भी टिकट लिया जा सकेगा। डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  फैसला: पांच मासूमों से दरिंदगी करने वाले प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया बी को 20 साल की सजा

31 दिसंबर तक टिकट पर छूट
मेट्रो यात्रियों को 31 दिसंबर 2026 तक टिकट पर विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा। इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ग्रुप टिकट के लिए अब कम से कम दो यात्री होना जरूरी है। ई-वॉलेट रिचार्ज पर राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस भी मिलेगा। हालांकि, 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत प्रमोशनल छूट लागू नहीं होगी। यह छूट योजना 11 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed