{"_id":"6ae21a9fdf6b6b287709c46c","slug":"bhopal-news-hardeep-puri-named-rajya-sabha-candidate-bjp-rally-on-nov-4-700-kg-paneer-seized-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की बड़ी खबरें: हरदीप पुरी राज्यसभा उम्मीदवार, 4 नवंबर को भाजपा की रैली; 7 क्विंटल पनीर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की बड़ी खबरें: हरदीप पुरी राज्यसभा उम्मीदवार, 4 नवंबर को भाजपा की रैली; 7 क्विंटल पनीर जब्त
Wed, 28 Oct 2026 09:24 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
भोपाल में 28 अक्तूबर को राजनीति से लेकर प्रशासन तक कई अहम खबरें सामने आई हैं। हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है, वहीं राजधानी में भाजपा की रैली और आर्मी डे परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं। दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सात क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया है।
विज्ञापन
भोपाल की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बने हरदीप पुरी
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह सीट डॉ. एल. मुरुगन के 14 अक्तूबर 2026 को इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर है। जरूरत पड़ने पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। हरदीप पुरी 31 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस ने हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने पर भाजपा की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की उम्मीदवारी से प्रदेश के नेताओं की उम्मीदों को विराम, बढ़ा इंतजार
भोपाल में भाजपा की बड़ी रैली चार नवंबर को
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने अभियानों के जरिए राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। भाजपा अपने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत प्रदेश के तीन शहरों में बड़ी रैलियां करेगी। भाजपा इंदौर, जबलपुर और भोपाल में एक-एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर रैलियां करेगी। भाजपा की भोपाल में चार नवंबर को बड़ी रैली होने वाली हैं। इसमें क्यू आर कोड से रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। इसकी शुरुआत गुरुवार से होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में चार नवंबर को हुंकार भरेगी भाजपा, एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, QR कोड से होगा रजिस्ट्रेशन
सात क्विंटल प्रतिबंधित एनलॉग पनीर जब्त
भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर सात क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया। मुरैना से ट्रेन के जरिए लाई गई इस खेप की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है। विभाग जांच कर रहा है कि पनीर किन होटलों, रेस्तरां और डेयरियों में सप्लाई होना था।
ये भी पढ़ें- सेहत से खिलवाड़: भोपाल में सात क्विंटल प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई
30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी मकवाणा
मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग के आदेश के बाद नए पुलिस मुखिया की नियुक्ति की प्रक्रिया पर नजरें हैं, वहीं वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी: 30 नवंबर को रिटायर होंगे डीजीपी कैलाश मकवाणा, नए पुलिस मुखिया की दौड़ में तीन नाम चर्चा में
आर्मी डे परेड की तैयारियों की सीएस ने ली बैठक
भोपाल में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन में करीब 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि 1 दिसंबर से रिहर्सल शुरू होने के साथ यातायात और वैकल्पिक मार्गों पर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बुधवार को मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने तैयारियों को लेकर बैठक ली।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के बैठने का इंतजाम होगा, सीएस ने ली बैठक