फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   GRP recovered silver jewellery worth Rs 20 lakh. During checking

Bhopal News: जीआरपी ने बरामद किए लाखों के चांदी के आभूषण, चेकिंग के दौरान ओवरब्रिज पर बैग छोड़कर भागा युवक

Wed, 17 Sep 2025 06:35 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

इटारसी स्टेशन पर जीआरपी ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध युवक का छोड़ा पिट्ठू बैग जब्त किया। उसमें 15.320 किलो चांदी के आभूषण मिले, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। युवक मौके से फरार हो गया। आभूषण चोरी के आशंका पर मालिक और आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
GRP recovered silver jewellery worth Rs 20 lakh. During checking
photo

विस्तार

चलती ट्रेनों में मादक पदार्थ और स्वर्ण आभूषणों की तस्करी करने तथा चोरी और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी इटारसी को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जीआरपी ने रेलवे फुट ओवरब्रिज पर संदिग्ध हालत में दिखे एक युवक का पीछा किया तो वह पिट्ठू बैग छोड़कर भाग निकला। बैग के अंदर 20 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें जीआरपी ने जब्त कर लिया है। इस मामले में आभूषणों के मालिक की तलाश में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस हिरासत में, 28 मोबाइल समेत पांच लाख का माल बरामद
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं भी हो रही हैं। इसके चलते एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने चलती ट्रेनों के साथ ही प्लेटफार्मों और आउटर एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत इटारसी जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे पुलिस स्टाफ को समझाइश देकर चेकिंग के लिए रवाना किया था। इटारसी स्टेशन स्थित फुट ओवर ब्रिज पर चैकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस को देखा तो वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपना पिट्ठू बैग ब्रिज पर छोड़कर भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसका बैग जब्त कर लिया। चैक करने पर बैग के अंदर 15.320 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले। जब्त हुए आभूषणों की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालाघाट में नक्सलियों का खौफ: आदिवासी युवक का अपहरण, गांव में छोड़े धमकी भरे पर्चे; आईजी बोले- जांच जारी

चांदी की पायल, सिक्के और अंगूठियां बरामद
बैग चैक करने पर अंदर चांदी की विभिन्न प्रकार की डिजाइन और साइज की कुल 492 जोड़ी पायलें, 50 नग चांदी के सिक्के, 18 अंगूठियां रखी हुई थीं। पुलिस का अनुमान है कि उक्त आभूषण चोरी के हो सकते हैं। संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बैग छोड़कर भागने वाले युवक और आभूषणों के मालिक की तलाश के लिए जीआरपी की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed