फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain in more than 10 districts of Madhya Pradesh, water may fall up to 4 inches in the next 24 hou

MP Weather: मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, अगले 24 घंटे में 4 इंच तक गिर सकता है पानी

Sat, 06 Sep 2025 08:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 06 Sep 2025 08:47 PM IST
सार

शनिवार को प्रदेश के 10 ज्यादा जिलों में बारिश बारिश दर्ज की गई। जिनमें बैतूल,भोपाल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, राजगढ़, शिवपुरी, सागर, उमरिया,रीवा शामिल हैं। भोपाल में सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
MP Weather: Rain in more than 10 districts of Madhya Pradesh, water may fall up to 4 inches in the next 24 hou
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को भी प्रदेश के 10 ज्यादा जिलों में बारिश बारिश दर्ज की गई। जिनमें बैतूल, भोपाल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, राजगढ़, शिवपुरी, सागर, उमरिया,रीवा शामिल हैं। भोपाल में सुबह तेज बारिश हुई दोपहर बाद भी हल्की बूंदाबादी चलती रही। मौसम विगान ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरा 4 इंच तक पानी गिर सकता है। सीहोर जिले में बारिश होने के बाद भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल 1666.50 फीट तक पहुंच गया। इसके चलते भदभदा के गेट सीजन में पहली बार खुले हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक  मंडला, आगर मालवा, राजगढ़ और खंडवा में बिजली के साथ मध्यम गरज के और बारिश होने की संभावना है, साथ ही श्योपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, विदिशा, सीहोर, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा, शाजापुर, देवास में हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ गणेश जी का हो रहा विसर्जन, बड़ी मूर्तियों को क्रेन से कर रहे विसर्जित
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हो रही तेज बारिश
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बारिश के तीन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे। इनमें एक मानसून समेत दो ट्रफ, एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) शामिल हैं। अगले 24 घंटे में भी सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है इसलिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होने बताया कि एक दिन बाद भारी बारिश से राहत मिल सकती है। 

यह भी पढ़ेे-सीएम मोहन यादव का सिंघार पर हमला, बोले-कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ, जनता माफ नहीं करेगी

प्रदेश में 40.6 इंच हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में अब तक 40.6 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 32.4 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। गुना सबसे बेहतर है यहां 63.1 इंच बारिश हो चुकी है। गुना में सामान्य से 30 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। श्योपुर में 55.8 इंच, मंडला में 55.8 इंच और शिवपुरी में 53.3 इंच बारिश हुई है। इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। खरगोन में सबसे कम 25.1 इंच, खंडवा में 25.4 इंच, बुरहानपुर में 25.5 इंच, बड़वानी में 25.6 इंच और शाजापुर में 26.2 इंच बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed