{"_id":"68bba9ebaf1227322404444b","slug":"bhopal-ganesh-idols-will-be-immersed-in-the-capital-bhopal-today-processions-will-be-taken-out-traffic-syst-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ गणेश जी का हो रहा विसर्जन, बड़ी मूर्तियों को क्रेन से कर रहे विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ गणेश जी का हो रहा विसर्जन, बड़ी मूर्तियों को क्रेन से कर रहे विसर्जित
Sat, 06 Sep 2025 09:25 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:25 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में सुबह से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल ढमाकों के साथ धूमधाम से किया जा रहा है। जो देर रात तक चलेगा। बड़ी मूर्तियों को क्रेन और छोटी को कुंड में विसर्जित किया जा रहा है। देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी परिवार के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी आधारित गाना भी गया।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में सुबह से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल ढमाकों के साथ धूमधाम से किया जा रहा है, जो देर रात तक चलेगा। बड़ी मूर्तियों को क्रेन और छोटी को कुंड में विसर्जित किया जा रहा है। वहीं, शहर में कुल 33 जगहों पर कुंड और स्टॉल बने हैं। जहां लोग ढोल-ढमाकों के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं। देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन चलेगा। यहां CCTV कैमरे रहेंगे तो गोताखोर और पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं। निगम, प्रशासन और पुलिस अमला घाटों पर तैनात हो गया था, जो 8 सितंबर तक रहेगा। पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए पानी में उतरकर मूर्ति विसर्जित करने की मनाही रहेगी। बड़ी मूर्तियों के लिए सभी घाटों पर क्रेन मौजूद है। पूजा-अर्चना के बाद लोग क्रेन पर मूर्ति रख रहे हैं, फिर तालाब में विसर्जित किया जा रहा है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने परिवार के साथ विसर्जन करने पहुंचे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी परिवार के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी आधारित गाना भी गया। उन्होंने कहा चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करेंगे और देश को आगे बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन
महापौर ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण
भोपाल महापौर मालती राय ने गणेश विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया और लोगों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज अनंत चतुर्दशी के दिन भोपाल में नगर निगम में अस्थाई विसर्जन कुंड बनाए हैं। उन विसर्जन कुंडो में भोपाल की जनता अपने घरों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया है। भोपाल की जनता का महापौर होने के धन्यवाद करती हूं कि आपने नगर निगम की व्यवस्था में सहयोग किया। जो बड़ी मूर्तियां हैं उनके विसर्जन की अलग व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई है। महापौर ने कहा कि भोपाल की जनता से मेरी अपील है कि अलग-अलग गाड़ियों में मूर्ति ना लाएं आसपास की मूर्तियां एक ही गाड़ी में लाएं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या ना आए।
7 बजे निकलेगा चल समारोह
हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि शाम 7 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो इतवारा, मंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, सोमवारा होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस में करीब 200 झांकियां शामिल होंगी। भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, अल्पना तिराहा क्षेत्र में सिटी बस और मैजिक वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-एम्स में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, शुरू हुई थोरासिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा, हुई पहली जटिल सर्जरी
आज ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, रास्ते डायवर्ट रहेंगे
सुबह 8 बजे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
खजूरी सड़क, लालघाटी, करोंद, भानपुर, एयरपोर्ट, जगदीशपुर रत्नागिरी समेत सभी प्रमुख एंट्री पॉइंट से बड़े वाहन शहर नहीं आ पाएंगे।
शाम 5 बजे से भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और अल्पना तिराहा क्षेत्र में सिटी बस और मैजिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
शाम 6 बजे से मंगलवारा, दयानंद चौक और जुमेराती क्षेत्र से किसी भी वाहन को बस स्टैंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
रात 8 बजे से तीन मोहरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन इस्लामी गेट और सिंधी कॉलोनी होकर ही निकल सकेंगे।
अल्पना टॉकीज से नादरा की ओर जाने वाले वाहन संगम टॉकीज मार्ग से डायवर्ट होंगे।
बैरागढ़ क्षेत्र में विसर्जन जुलूस सीहोर रोड से निकलेगा। इस दौरान भोपाल-इंदौर मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। इंदौर- देवास की ओर जाने वाले वाहनों को लालघाटी से एयरपोर्ट तिराहा होते हुए बायपास का उपयोग करना होगा। वहीं, रेलवे स्टेशन, रोशनपुरा और न्यू मार्केट की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम, जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल, सुभाष नगर ओवरब्रिज से होकर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। उधर, इंदौर और सीहोर से आने वाली बसें हलालपुरा बस स्टैंड पर ही समाप्त होंगी। आईएसबीटी से चलने वाली बसें भारत टॉकीज और प्रभात चौराहा मार्ग से नहीं गुजर पाएंगी, उन्हें बायपास से निकाला जाएगा।
गुना और ग्वालियर की बसों का संचालन भी हलालपुरा से ही होगा। बैरसिया की बसें बेस्ट प्राइज तिराहा तक ही आ पाएंगी।
रात 7 बजे से मुख्य चल समारोह भारत टॉकीज चौराहे से रवाना होकर इतवारा, मंगलवारा, गल्ला मंडी, जुमैराती, मोती मस्जिद, कमला पार्क समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। इस दौरान आसपास के सभी मार्गों को बंद कर दिया जाएगा।
रेत घाट क्षेत्र में प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। भारत माता चौक पर जुलूस पहुंचने पर भदभदा पुल से सिटी डिपो की ओर यातायात बंद कर दिया जाएगा।