फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today IMD Rain Alert in Bhopal Gwalior Indore Seoni Chhindwara Madhya Pradesh Monsoon News

MP Weather Today : भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने कैसा रहेगा मौसम

Mon, 08 Jul 2024 11:39 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 08 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

Monsoon Rain Alert in MP Today : राजधानी भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।  
 

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today IMD Rain Alert in Bhopal Gwalior Indore Seoni Chhindwara Madhya Pradesh Monsoon News
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान का मजबूत सिस्टम एक्टिव होने से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर चंबल समेत प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लगातार तीन दिन से बारिश जारी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। ग्वालियर-चंबल में लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश का अलर्ट है। सोमवार को भोपाल में सुबह करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई। इंदौर संभाग के जिलों के साथ-साथ छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी और सिवनी में भी तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, इसलिए झमाझम  
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि इस समय प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। 11 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
पिछले 24 घंटे से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में ढाई इंच पानी गिरा। सतना में 1.7 इंच और खजुराहो में 1.3 इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, नौगांव, बालाघाट जिले के मलाजखंड, बैतूल, धार, गुना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सिवनी में तापमान सबसे कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी, मलाजखंड और खंडवा में भी पारा 30 डिग्री से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बिजली का अलर्ट 
कटनी, ग्वालियर, उत्तरी शिवपुरी, निवारी,ओरछा, उमरिया,बांधवगढ़, मैहर, रीवा, सीधी और उत्तरी शहडोल,बाणसागर बांध पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अशोकनगर, मुरैना में मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दतिया,रतनगढ़, कूनो एनपी, दक्षिण सागर, उत्तर-पूर्व रायसेन, पन्ना टीआर, उत्तर टीकमगढ़, सतना, मऊगंज, संजय डुबरी एनपी, दक्षिण शहडोल, जबलपुर भेड़ाघाट, सिंगरौली; तथा गुना, पूर्व शिवपुरी, दक्षिण विदिशा, देवास, दक्षिण पश्चिम सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, भिंड, श्योपुर कलां,छतरपुर,खजुराहो, सिवनी, अनूपपुर में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। अमरकंटक, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, कान्हा और डिंडोरी में रात्रि में बारिश हो सकती है। 

प्रदेश में कहां ज्यादा बारिश और कहां कम 
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा पानी श्योपुरकलां, भिंड, ग्वालियर, मुरैना और शिवपुरी जिलों में गिरा है। श्योपुर कलां में रिकॉर्ड 146 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है। साढ़े 11 इंच पानी अब तक गिरा है। रीवा में सबसे कम 3.9 इंच पानी गिरा है। उमरिया, सिंगरौली, दतिया, कटनी में भी कम बारिश हुई है।


प्रदेश में 7.5 इंच बारिश, औसत के बराबर
मध्य प्रदेश में बारिश की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो अब तक औसतन 7.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 12 प्रतिशत कम और पश्चिमी हिस्से के जिलों में औसत से 12 प्रतिशत अधिक पानी गिरा है। यह आंकड़ा सात जुलाई तक का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed