फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rainfall in more than 20 districts of Madhya Pradesh, maximum 2 inches of rain fell in Shivp

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच गिरा पानी

Mon, 23 Jun 2025 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 23 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को 20 जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। छतरपुर में सवा इंच, नरसिंहपुर और खरगोन में पौन इंच पानी गिरा है। 

विज्ञापन
MP Weather Today: Rainfall in more than 20 districts of Madhya Pradesh, maximum 2 inches of rain fell in Shivp
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। उत्तरी मध्य प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो रही है। अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को 20 जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। छतरपुर में सवा इंच, नरसिंहपुर और खरगोन में पौन इंच पानी गिरा है। जबकि भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, बड़वानी, गुना, रायसेन, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, मऊगंज में रुक-रुककर सभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन




मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले कुछ घंटे में भिंड, देवास, नर्मदापुरम, निवारी,ओरछा, मंडला, बालाघाट में बिजली के साथ मध्यम आंधी जारी रहने की संभावना है। साथ ही हरदा, उत्तरी बैतूल, पचमढ़ी, इंदौर, धार, दक्षिणी सीहोर, दक्षिणी सागर, नरसिंगपुर, उत्तरी टीकमगढ़, उत्तरी छतरपुर, सिवनी, उत्तरी छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनुपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और पूर्वी शिवपुरी में बिजली के साथ हल्की आंधी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-टेक होम राशन घोटाले में लोकायुक्त की जांच शुरू, पूर्व सीएस इकबाल सिंह और एलएम बेलवाल पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव 
प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी भी है। ये सिस्टम काफी स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम और रीवा संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-सरकारी स्कूलों के गुरुजी अब गायब नहीं हो सकेंगे, 23 से 30 जून तक ऑनलाइन हाजिरी का होगा परीक्षण


प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

24 जूनः विदिशा, रायसेन, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 जून: डिंडौरी, रायसेन-सागर में अति भारी बारिश हो सकती है। मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उज्जैन, सीहोर, विदिशा में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 जून: छिंदवाड़ा-सिवनी में अति भारी बारिश यानी, 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, मैहर, रीवा, सीधी और सिंगरौली में भी भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed