{"_id":"6857df3217407650dc0f18f5","slug":"bhopal-restrictions-will-be-imposed-on-teachers-studying-in-government-schools-trial-of-online-attendance-fr-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: सरकारी स्कूलों के गुरुजी अब गायब नहीं हो सकेंगे, 23 से 30 जून तक ऑनलाइन हाजिरी का होगा परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: सरकारी स्कूलों के गुरुजी अब गायब नहीं हो सकेंगे, 23 से 30 जून तक ऑनलाइन हाजिरी का होगा परीक्षण
Sun, 22 Jun 2025 04:25 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:25 PM IST
सार
सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने इस वर्ष ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था बनाई है। जिसका ट्रायल कल से शुरू किया जाएगा। ऐसे में सरकारी स्कूलों से अब गुरुजी गायब नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
डीपीआई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के स्कूल से गायब रहने की लगातार हो रही शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने इस वर्ष ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था बनाई है। जिसका ट्रायल कल से शुरू किया जाएगा। ऐसे में सरकारी स्कूलों से अब गुरुजी गायब नहीं रह पाएंगे। उनको कक्षाओं में पढ़ाना ही होगा, तभी उनकी हाजिरी लगेगी। नवीन पोर्टल पर शिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर एक घंटे के अंतराल में ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करेंगे। अटेंडेंस का यह नियम 1 जुलाई 2025 से लागू कर दिया जाएगा।
कटेगा आधे दिन का वेतन
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल पर जब छुट्टी होगी तब आधा घंटा पूर्व या बाद में ई-उपस्थिति लगेगी। निर्धारित समय सीमा के पश्चात उपस्थिति दर्ज करने पर आधे दिन का आकस्मिक अवकाश दर्ज किया जाएगा। पोर्टल 3.0 पर हमारे शिक्षक ई गवर्नेस प्लेटफार्म के अंतर्गत 23 से 30 जून तक ट्रायल किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग इस नई व्यवस्था का ट्रायल उन क्षेत्रों में शुरू कर रहा है, जहां इंटरनेट की समस्याएं बताई जा रही थी। यहां पर प्रयोग के तौर पर ऑनलाइन अटेंडेंस का काम नप्रारंभकिया गया है। यहां पर यह देखा जा रहा है कि इंटरनेट कितना सहयोग कर रहा है। क्या तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन समस्याओं को सुधारने के लिए डिपार्टमेंट टेक्नीकल एक्सपर्ट की मदद ले रहा है।
यह भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें
विज्ञापन
पहले भी किया गया था प्रयास
दअरसल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेंस को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं। पिछले दिनों सागर, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में ऐसे शिक्षक पकड़े गए, जो अपनी जगह पर दूसरों से पढ़ाई करवा रहे थे। वहीं कुछ शिक्षक स्कूलों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 2017, 2020 और 2022 में आनलाइन उपस्थिति शिक्षा मित्र एप के जरिए शुरू की गई थी, लेकिन शिक्षकों ने इस प्रक्रिया का विरोध किया। कभी स्मार्ट फोन तो कभी नेटवर्क का बहाना बनाकर ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया ठीक से लागू नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें- टेक होम राशन घोटाले में लोकायुक्त की जांच शुरू, पूर्व सीएस इकबाल सिंह और एलएम बेलवाल पर आरोप
ऐसे दर्ज करनी होगी अटेंडेंस
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल पर शिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर एक घंटे के अंतराल में ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करेंगे। जब छुट्टी होगी तब आधा घंटा पूर्व या बाद में ई-उपस्थिति लगेगी। निर्धारित समय सीमा के पश्चात उपस्थिति दर्ज करने पर आधे दिन का आकस्मिक अवकाश दर्ज किया जाएगा। जिसका शिक्षकों का देय 13 आकस्मिक अवकाश एवं 3 एच्छिक अवकाश से समायोजन किया जाएगा। समायोजन के पश्चात अवकाश अवधि को संगणित किया जाएगा। शिक्षक प्रणाली के माध्यम से ई-उपस्थिति दर्ज होगी। इस नवीन व्यवस्था में सेवकों के स्वत्वों संबंधित आवेदन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रस्तुत करने की सुविधा होगी। अवकाश स्वीकृति, लेखों का संधारण, वेतन वृद्धि लाभ और पेंशन स्वत्व भुगतान संबंधी पूरा रिकार्ड रहेगा।