फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Fog has spread in many districts of the state since morning, its effect will last for three days,

Mp weather: प्रदेश कई जिलों में सुबह से छाया कोहरा, तीन दिन तक रहेगा असर, 7 जिलों का पारा 7 डिग्री से नीचे

Fri, 03 Jan 2025 06:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 03 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

देश में कई जगह हो रही बर्फबारी से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के सात जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा।
 

विज्ञापन
MP weather: Fog has spread in many districts of the state since morning, its effect will last for three days,
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में कोहरा छाया रहा। भोपाल में ओस के चलते शहरभर की सड़कें भीगी नजर आईं। इधर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान शीतलहर का अलर्ट नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे का असर बना रहेगा। तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर                न्यूनतमत तापमान

शहडोल           4.3
छतरपुर           4.4
पचमढ़ी            4.6
शजापुर           5.5
अशोकनगर     6.3
नीमच             6.3

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
4 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा रहेगा।
विज्ञापन

5 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड 
 गौरतलब है कि जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed