फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Cold increased in the state due to northern winds, mercury below 10 degrees in 13 cities, weather

Mp weather: उत्तरी हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठंड, 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 07 Mar 2025 08:21 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 07 Mar 2025 08:21 AM IST
सार

Mp weather: मध्य प्रदेश में लगातार ठंड का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आ रही उत्तरी हवाओं से दिन में भी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा, उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
MP weather: Cold increased in the state due to northern winds, mercury below 10 degrees in 13 cities, weather
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जहां रातें ठंड हो रही हैं, वहीं दिन में भी उत्तरी हवाओं की वजह से ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा 9 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिसके असर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन



मार्च में कोल्ड वेव की स्थिति
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले 3 दिन प्रदेश में हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद पारे में बढ़ोतरी होगी और दिन-रात गर्मी का असर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 2-3 दिन से उत्तरी हवा आने से प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में तो पारा 6 डिग्री तक पहुंचा है। इससे कोल्ड वेव की स्थिति भी बनी रही। अब हवा की रफ्तार कम हुई है। वहीं, दिशा भी बदलेगी। ऐसे में ठंड का असर कम होने लगेगा। 15 मार्च के बाद कुछ शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री और रात में 18 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


शाजापुर-शहडोल सबसे ठंडा, पारा 6 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में प्रदेश के कई शहर कंपकंपा उठे। सबसे ज्यादा ठंडे शाजापुर  और शहडोल रहा। यहां रात का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। बड़वानी के तालुन में 7.5 डिग्री, सीहोर में 7.8 डिग्री, मंडला-नौगांव में 8 डिग्री, मलाजखंड में 8.1 डिग्री, उमरिया में 8.2 डिग्री, राजगढ़ में 8.4 डिग्री और खजुराहो में पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया।बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9, जबलपुर 9.6, इंदौर 10.8 और ग्वालियर में पारा 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, ठंडी हवाओं का असर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले 2 दिन ऐसा मौसम

7 मार्च: भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास ही रहेगा। रात के पारे में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसा ही मौसम प्रदेश के अन्य शहरों में भी देखा जा सकता है।

8 मार्च: दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed