फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Two-year-old Siddhi reached the base camp of Mount Everest with her mother in 18 degree temperature, made

MP News: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दो साल की सिद्धि मिश्रा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 26 Mar 2024 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की रहने वाली सिद्धि मिश्रा ने दो साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचने का रिकॉर्ड बना लिया है। सिद्धि अपनी मां भावना डेहरिया के साथ बर्फीली हवाओं के थपेड़े, माइनस 18 डिग्री तापमान जैसे मुश्किल हालातों में माउंट एवरेस्ट के आधार शिविर पर पहुंची हैं।
 

विज्ञापन
MP Two-year-old Siddhi reached the base camp of Mount Everest with her mother in 18 degree temperature, made
दो साल की सिद्धि मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल की रहने वाली सिद्धि मिश्रा ने छोटी उम्र में ही बड़ा काम कर दिया है। दो साल की उम्र में सिद्धि मिश्रा अपने मां भावना डेहरिया के साथ माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप पहुंच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सिद्धि की मां भावना डेहरिया पर्वतारोही हैं। बता दें कि भोपाल बागसेवनिया निवासी दो वर्षीय सिद्धि मिश्रा अभी प्ले स्कूल में पढ़ाई करती है। सिद्धि बर्फीली हवाओं के थपेड़े, माइनस 18 डिग्री तापमान जैसे मुश्किल हालातों में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंची।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में भावना डेहरिया ने बताया कि स्कॉटलैंड के दो साल के बच्चे के एवरेस्ट के बेस कैंप पर जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को बेस कैंप पर ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह अपनी बेटी को सितंबर 2023 में लद्दाख लेकर गई थीं। वहां 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने नौ मार्च को भोपाल से अपनी यात्रा शुरू की। भावना ने बताया कि उनकी बेटी ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचने और लौटने तक कभी परेशान नहीं किया। उन्होंने कहा कि शायद इसका कारण उसमें पर्वतारोही मां का खून होना है। बता दें, भावना डेहरिया भी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।
विज्ञापन


12 मार्च को एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा की शुरू 
भावना डेहरिया ने बताया कि वह 12 मार्च को काठमांडू स्थित लुक्का पहुंचीं। यहां से दो डिग्री तापमान में फाकडिंग पहुंची। 13 मार्च को फाकडिंग से नामचे बाजार तक ट्रैकिंग की। यहां पर तापमान माइनस 6 डिग्री था। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3440 मीटर पर है। भावना ने बताया कि अधिक ठंड होने की वजह से समुद्र तल से 3820 मीटर की ऊंचाई पर स्थित डेबोचे में उनको रुकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइनस 18 डिग्री तापमान में जमने लगे हाथ-पैर 
इसके बाद आठवें दिन वह गोरख शेप पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके अगले दिन बेस कैंप पहुंचना था, लेकिन यहां पर मौसम खराब हो गया। तापमान माइनस 18 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते उनको दो दिन रूकना पड़ा। यहां बर्फबारी हो रही थी। इस बीच एक बार सिद्धि कैंप से बाहर निकली, लेकिन कुछ ही देर में उसके हाथ पर जमने लगे, उसे तुरंत कैंप के अंदर किया। 


22 मार्च को एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे 
11 वें दिन 22 मार्च को भावना और उनकी बेटी एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5164 मीटर है। यहां पर वह करीब 20 मिनट रूके। भावना ने बताया कि उनकी दो साल की बेटी को लेकर वह आगे बढ़ रही थी, इस वजह से उसे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहना रखे थे। ऊंचाई पर सांस लेने में कठिनाई होती है, लेकिन सिद्धि को कोई दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed