{"_id":"64ca47e9a41f9b93d10f00ee","slug":"mp-sports-awards-eklavya-to-saumya-tiwari-of-bhopal-vikram-award-to-avesh-khan-of-indore-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Sports Awards: भोपाल की सौम्या तिवारी को एकलव्य, इंदौर के आवेश खान को विक्रम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Sports Awards: भोपाल की सौम्या तिवारी को एकलव्य, इंदौर के आवेश खान को विक्रम पुरस्कार
Wed, 02 Aug 2023 05:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 के लिए खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 11 खिलाड़ियों को एकलव्य और 10 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार के लिए चुना गया है। टेनिस एसोसिएशन के अनिल धूपर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
सौम्या तिवारी और आवेश खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। जूनियर वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भोपाल की क्रिकेटर सौम्या तिवारी को एकलव्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी आवेश खान को विक्रम पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
साल 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एकलव्य पुरस्कार में खिलाड़ियों को एक लाख रुपये और अन्य श्रेणी में दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।
विज्ञापन
एकलव्य पुरस्कार
भोपाल की सौम्या तिवारी (क्रिकेट), आस्था दांगी (कयाकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विक्रम पुरस्कार
भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।
विश्वामित्र और लाइफटाइम अचीवमेंट
भोपाल की बैंडमिंटन कोच रश्मि मालवीय को विश्वामित्र पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी तरह राज्यस्तरीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।
