{"_id":"6ac1e07ad83bb3ee4d04ad87","slug":"mp-shivraj-attacks-congress-over-poll-panel-asks-why-ec-is-good-when-they-win-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- ‘हारने पर चुनाव आयोग खराब, जीतने पर ठीक कैसे?’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- ‘हारने पर चुनाव आयोग खराब, जीतने पर ठीक कैसे?’
Sun, 04 Oct 2026 10:43 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:43 AM IST
सार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो आयोग ठीक और हारती है तो खराब कैसे हो जाता है? चौहान ने कहा कि मतपत्र से चुनाव की मांग कर कांग्रेस देश को 80-90 के दशक में ले जाना चाहती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि हारने के बाद जनादेश का अपमान करना और चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग सही होता है और हार जाती है तो वही आयोग गलत कैसे हो जाता है?शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर देश को 80 और 90 के दशक में वापस ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, फिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों करना चाहती है?
ये भी पढ़ें- एमपी: तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में आज पहुंचेगा 36.17 करोड़ का बोनस, सीएम यादव मंडला में करेंगे वितरण
‘कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस कैसे जीती?’
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर सीधे उसके चुनावी प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने पूछा कि यदि चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर ही सवाल हैं तो कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव कैसे जीत गई? शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हार के बाद जनादेश स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बदनाम करना और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस के राजनीतिक रवैये का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज का सवाल- आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?
‘संस्थाएं गलत हैं तो सब ध्वस्त कर दो, यह पाप है’
शिवराज ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस पहले भी लोकतंत्र को कमजोर कर चुकी है। अब संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव व्यवस्था को लेकर इसी तरह का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “संस्थाएं गलत, व्यवस्थाएं गलत, ध्वस्त कर दो, देश को अराजक बना दो-ये पाप है।” शिवराज ने दावा किया कि कांग्रेस के नापाक इरादे और मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।