फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rajya Sabha MP Maya Naroliya's Car Hit by DSP Vehicle in Mandideep, All Safe

एमपी: मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट, पीछे से डीएसपी की गाड़ी ने मारी टक्कर; सभी सुरक्षित

Sun, 04 Oct 2026 10:59 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 04 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

रायसेन के मंडीदीप में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की स्कॉर्पियो को पीछे से आ रही डीएसपी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। खेड़ापति माता मंदिर के पास हुए हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सांसद समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
MP: Rajya Sabha MP Maya Naroliya's Car Hit by DSP Vehicle in Mandideep, All Safe
राज्यसभा सांसद की दूसरी गाड़ी से टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की स्कॉर्पियो रविवार को मंडीदीप में सड़क हादसे का शिकार हो गई। खेड़ापति माता मंदिर के पास उनकी कार को पीछे से आ रही डीएसपी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सांसद, उनका स्टाफ और दूसरी गाड़ी में सवार लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक, माया नारोलिया निजी काम से भोपाल आ रही थीं। मंदिर के पास उनकी स्कॉर्पियो के सामने चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसे देखकर सांसद के चालक ने भी तुरंत ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रही डीएसपी की गाड़ी के चालक को वाहन रोकने का पर्याप्त मौका नहीं मिला और उसने सांसद की कार को पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


ये भी पढें-  रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड: मोबाइल और सिम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा वरुण, मथुरा में मिली लोकेशन
विज्ञापन


हादसे में किसी को नहीं आई चोट 
टक्कर के बाद सांसद की स्कॉर्पियो और डीएसपी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद दोनों वाहनों को वहां से रवाना कर दिया गया। सांसद के बेटे विकास नारोलिया ने बताया कि माया नारोलिया भोपाल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। सामने वाली गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: 17 ड्रग लैब पकड़ीं; 2029 तक नशामुक्ति का लक्ष्य, सीएम बोले-एमपी में नशे के पूरे सिंडिकेट पर वार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed