फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Shivraj Singh Chouhan ministers Attack Priyanka Gandhi, Calls Her As Chunavi Hindu

MP Politics: प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे पर हमलावर हुए शिवराज के मंत्री, गृहमंत्री ने बताया 'चुनावी हिंदू'

Mon, 12 Jun 2023 12:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 12 Jun 2023 12:56 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जबलपुर में पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद किया। ग्वारी घाट पर नर्मदा आरती में भी भाग लिया। इस पर मध्य प्रदेश के मंत्रियों ने उन्हें घेरा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका चुनावी हिंदू हैं। 
 

विज्ञापन
MP Politics: Shivraj Singh Chouhan ministers Attack Priyanka Gandhi, Calls Her As Chunavi Hindu
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भाजपा के मंत्री हमलावर हो गए हैं। प्रियंका ने जबलपुर में नर्मदा आरती में भाग लिया। फिर कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद किया। इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान के मंत्री हमलावर हो गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू है। संस्कारधानी में उनकी मौजूदगी से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तो कह दिया कि चुनावी छलावा करने मध्य प्रदेश में आई हैं प्रियंका गांधी। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तनखा और अन्य नेताओं के साथ जबलपुर के ग्वारी घाट पर नर्मदा आरती की। कांग्रेस ने चुनावी अभियान का शंखनाद किया है। साथ ही, पूरे शहर में 30 फीट की हनुमान गदा भी लगाई गई है। यह बताने को कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ से बड़ा हनुमान भक्त कोई नहीं है। कर्नाटक चुनावों में जब बजरंग दल को लेकर विवाद हुआ, तब कांग्रेस के दफ्तर में बजरंगियों ने तोड़फोड़ की थी। उसका जवाब भी अलग तरह से दिया जा रहा है। इस सब पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका जी से मेरा पूछना था कि संस्कारधानी के बजाय किसी और शहर को चुन लेती? संस्कारधानी आ रही हैं और ऐसे लोगों के साथ मंच शेयर कर रही हैं जो महिलाओं को कहीं आइटम तो कहीं टंच माल बोलते हैं। आपको नर्मदा मैया या गंगा मैया की याद चुनावों के समय ही क्यों आती है? पांच साल पहले आई थी और अब चुनावों में फिर आ गई आप। आप चुनावी हिंदू हैं और यह सब लोग समझते हैं। गंगा जी में डूबकी लगाई थी तो दो सीट आई थी पूरे उत्तरप्रदेश में 400 में से। यही हाल मध्य प्रदेश में होने वाला है। 
विज्ञापन


वहीं, विश्वास सारंग ने कहा कि प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश में फिर से चुनावी छलावा करने आई हैं। पांच साल पहले चुनाव के समय राहुल गांधी मप्र आए थे। किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया। कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर राहुल और नर्मदा की आरती कर प्रियंका हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं। यह वही कांग्रेस हैं, जिसने कर्नाटक में बजरंग बली का विरोध किया। आज बजरंगबली की आरती उतार रहे हैं। कमलनाथ बजरंग बली का केक बनवाकर उस पर छुरी चलाते हैं। चुनाव के समय भगवान को याद करना कांग्रेस की राजनीति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के स्वागत वाले बैनरों में राष्ट्रीय ध्वज को कुचला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed