फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics RB Prajapati to contest against VD Sharma in khajuraho Lok Sabha Seat SP-Congress News in Hindi

MP Politics: खजुराहो में वीडी शर्मा को टक्कर देंगे आरबी प्रजापति, सपा-कांग्रेस ने लगाई मुहर, लेटर हुआ जारी

Mon, 15 Apr 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 15 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

MP Politics: मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब कांग्रेस ने बीजपी प्रत्याशी वीडी शर्मा के सामने इस सीट से इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
MP Politics RB Prajapati to contest against VD Sharma in khajuraho Lok Sabha Seat SP-Congress News in Hindi
वीडी शर्मा और आरबी प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट काफी समय से विवादित चल रही है। इस सीट से मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रत्याशी हैं। जहां पहले कांग्रेस ने गठबंधन के तहत यह सीट सपा को दी थी, वहीं सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो जाने पर गठबंधन का कोई उम्मीदवार यहां से नहीं बचा, जिसके बाद सोमवार को कांग्रेस और सपा ने संयुक्त रूप से पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान किया।

विज्ञापन


बता दें कि अब यहां से वीडी शर्मा को ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के उम्मीदवार राजा भैया (आरबी) प्रजापति सीधे टक्कर देंगे। जिसमें उन्हें सभी विपक्षी पार्टियों का सहयोग मिलेगा, इसलिए अब यह लोकसभ सीट और ज्यादा हॉट होने वाली है। पीपीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता मुकेश नायक, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह गिल और सपा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


खजुराहो में आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि आने वाले समय में यह सीट और ज्यादा हॉट होने वाली है। यहां कांग्रेस और सपा के बड़े नेता प्रचार करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि खजुराहो में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त सभा का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही कई और बड़े नेता इस सीट में प्रचार करने के लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया अपमान 
मुकेश नायक ने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र समिति के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में थे, आज भाजपा ने उन्हें पत्रकार वार्ता तक में नहीं बुलाया, यह उनका अपमान है। बीजेपी में आंतरिक संघर्ष है। ये बीजेपी में बहुत बड़ा अखाड़ा बनने के संकेत है। वहां से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं में तालमेल की कमी और सत्ता के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। पावर शेयरिंग को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है। इसके चलते कार्यकर्ता घुटन अनुभव कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि हम सभी जो इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कैसे करती है। इसका ताजा उदाहरण खजुराहो से सपा प्रत्याशी नामांकन निरस्त होने की प्रक्रिया है।


कांग्रेस के वरिष्ठ ने नेता जयराम रमेश ने जारी किया लेटर
कांग्रेस के इस समर्थन का लेटर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जारी किया। जयराम रमेश ने जारी प्लेटर में लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया ग्रुप के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के खिलाफ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब इंडिया ग्रुप के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया ग्रुप के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से भोपाल में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार राजा भैया प्रजापति और पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राजा भैया प्रजापति ने दावा किया था कि जीतू पटवारी ने समर्थन देने का भरोसा दिया है। इसके दो दिन बाद समाजवादी पार्टी ने खजुराहो सीट पर AIFB को समर्थन का प्रेस नोट जारी कर दिया था, लेकिन कांग्रेस के नेता उस वक्त सहमत नहीं थे। ऐसे में सपा को प्रेस नोट रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed