फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics News Departments Can be distributed among Ministers in Madhya Pradesh Today

MP Cabinet: प्रदेश के सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय अपने पास रखेंगे सीएम मोहन यादव

Sat, 30 Dec 2023 10:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Dec 2023 10:31 PM IST
सार

MP Politics: खंडवा के सिंगाजी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी मंत्रियों को विभाग का आवंटन कर दिया गया है। 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई। सभी को काम का आवंटन कर दिया है।

विज्ञापन
MP Politics News Departments Can be distributed among Ministers in Madhya Pradesh Today
मोहन सरकार का मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके मंत्रियों को विभाग आवंटन पर भी चर्चा की थी। जिसके बाद विभागों के बंटवारे हो गए। दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई। सभी को काम का आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन


सीएम ने की पुष्टि
खंडवा के सिंगाजी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी मंत्रियों को विभाग का आवंटन कर दिया गया है। 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई। सभी को काम का आवंटन कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अगले पांच साल में प्रदेश को आगे ले जाएंगे और डटकर काम करेंगे।
विज्ञापन


मंत्रियों को मिले विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वित्त, वाणिजयकर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा

कैबिनेट मंत्री
कुंवर विजय शाह जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग
करण सिंह वर्मा राजस्व
उदय प्रताप सिंह परिवहन, स्कूल शिक्षा
संपतिया उइके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
तुलसी सिलावट जल संसाधन
एंदल सिंह कंसाना किसान, कल्याण एवं कृषि विकास
निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास
गोविंद सिंह राजपूत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता 
नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
नागर सिंह चौहान वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
प्रद्यूमन सिंह तोमर ऊर्जा
राकेश शुक्ला नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
चेतन्य काश्यप सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
इंदर सिंह परमार उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार 
कृष्णा गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
दिलीप जायसवाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग
गौतम टेटवाल तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)
लखन पटेल पशुपालन एवं डेयरी
नारायण सिंह पंवार मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास

राज्यमंत्री
नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
प्रतिमा बागरी नगरीय विकास एवं आवास 
दिलीप अहिरवार वन, पर्यावरण
राधा सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास
 

मंत्रिमंडल जनता को समर्पित
सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर और मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर उन्होंने बताया कि वह अपने सभी 28 मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की लिस्ट भोपाल में देकर आए हुए हैं और उनका यह मंत्रिमंडल जनता को समर्पित रहेगा। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उनके पास कितने विभाग होंगे, तो इन्होंने इस सवाल पर कुछ भी जवाब नहीं दिया और वे यह कहते हुए आगे चले गए कि इस पर में अभी कुछ नहीं कहूंगा। बंटवारे को लेकर उन्होंने बताया कि वह अपने सभी 28 मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की लिस्ट भोपाल में देकर आए हुए हैं और उनका यह मंत्रिमंडल जनता को समर्पित रहेगा। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उनके पास कितने विभाग होंगे, तो इन्होंने इस सवाल पर कुछ भी जवाब नही दिया और वे यह कहते हुए आगे चले गए कि इस पर में अभी कुछ नहीं कहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed