{"_id":"6464976013d6d6fb69095538","slug":"mp-politics-kamal-nath-flagged-off-the-nari-samman-rath-narottam-said-will-meet-here-after-a-few-days-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP politics: कमलनाथ ने नारी सम्मान रथ को हरी झंडी दिखाई, नरोत्तम बोले- कुछ दिन बाद यहीं खड़े मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP politics: कमलनाथ ने नारी सम्मान रथ को हरी झंडी दिखाई, नरोत्तम बोले- कुछ दिन बाद यहीं खड़े मिलेंगे
Wed, 17 May 2023 02:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 17 May 2023 02:29 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भोपाल में नारी सम्मान रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ नारी सम्मान योजना का प्रचार करेंगे। योजना में 500 रुपये में गैस सिलेंडर और रुपये 1500 प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाने का वादा कांग्रेस सरकार बनने पर कर रही है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल वोटरों को साधने में जुटे हुए है। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काट में कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आई है। इस योजना के रथ को पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में हरी झंडी दिखाई। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भोपाल में नारी सम्मान रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ नारी सम्मान योजना का प्रचार करेंगे। योजना में 500 रुपये में गैस सिलेंडर और रुपये 1500 प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाने का वादा कांग्रेस सरकार बनने पर कर रही है। बता दें कांग्रेस ने 9 मई को नारी सम्मान योजना लांच की है। इसमें कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को फायदा देने का वादा कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना में 1 करोड़ 30 लाख के करीब महिलाओं ने फॉर्म भरें है। अब आपत्तियों के बाद योजना की पात्र महिलाओं की सूची को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत शिवराज सरकार जनू माह से महिलाओं को एक हजार रुपए देंगी।
वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ के नारी सम्मान रथ को रवाना करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। कमलनाथ जी को अब जनता समझ चुकी है। वह लोगों को बार-बार बरगला नहीं सकते। लोगों को भ्रम में नहीं रख सकते। यदि पहली बार हो तो शायद रथ थोड़े चल जाते, लेकिन अब यह ज्यादा दिन चलेंगे। यह कुछ दिन बाद खड़े मिलेंगे।