फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Congress will take Ganga water from door to door with Kamal Nath's 11 promises, BJP counterattack

MP Politics: कमलनाथ के 11 वचन के साथ गंगा जल घर-घर लेकर जाएगी कांग्रेस, भाजपा का पलटवार

Thu, 21 Sep 2023 10:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Sep 2023 10:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गंगा जल की एंट्री हो गई। कांग्रेस कमलनाथ के 11 वचनों को गंगा जल के समान पवित्र बता रही है। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MP Politics: Congress will take Ganga water from door to door with Kamal Nath's 11 promises, BJP counterattack
कांग्रेस गंगा जल की बोटल पर कमलनाथ की 11 गारंटी का पोस्टर चिपका घर-घर बांटेंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। अब कांग्रेस गंगा जल के साथ कमलनाथ की 11 गारंटियों को लेकर घर घर पहुचेंगी। इसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। कांग्रेस के गंगा जल लेकर घर-घर जाने की योजना पर भाजपा ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता हिमांशु यादव ने बताया कि कमलनाथ की नीति और रीति एकदम गंगाजल के समान साफ है। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस ने कन्या विवाह की राशि बढ़ाने, 1 हजार गौ शाला खोलने, भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने, किसानों का कर्ज माफ करने एक-एक करके सभी वचन पूरे किए जा रहे थे। इस बीच 15 महीने की सरकार गिर गई। अब कांग्रेस गंगा जल की तरह कमलनाथ के वचनों को पवित्र मानने जनता तक जाएंगी। उन्होंने बताया कि गंगा जल की बोतल पर 11 वचनों के पोस्टर लगाए जाएंगे। अभी इसकी शुरुआत इंदौर की 9 विधानसभा से की जाएगी। इसके बाद इसे आगे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, गंगा जल की बोतल पर कांग्रेस की 11 वचनों के पास्टर चस्पा कर घर-घर जाने को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी लगातार गिरती साख, बंटाढारी अतीत, वचन देकर धोखा और लूट का कार्यकाल छिपाने के लिए गंगा जल की बोतल का उपयोग कर रही है। क्या वैसे ही जैसे छत्तीसगढ़ में गंगाजल की सौगंध खाकर शराबबंदी का वचन लिया और सरकार में आने पर शराब की कमाई सर्वोपरि हो गई? घर-घर शराब और हर घर शराब लक्ष्य हो गया। कांग्रेस का मां गंगा से भी छल। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed