फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP politics: BJP attacked on Digvijay Singh's statement, Minister Sarang said - Hindu deities are insulted

MP politics:दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा हमलावर, मंत्री सारंग बोले- हिंदू देवी-देवता का करते है अपमान

Tue, 16 May 2023 05:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 May 2023 05:58 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह अल्पज्ञानी है। वह धर्म का विध्वंस करते है। हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करते है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह भगवा आतंकवाद जैसी शब्दावली को पूरे विश्व में प्रचारित करने का काम करते है।

विज्ञापन
MP politics: BJP attacked on Digvijay Singh's statement, Minister Sarang said - Hindu deities are insulted
विश्वास सारंग ने उन्हें बंटाढार कहा है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। एक दिन पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं है और वह सनातन धर्म में विश्वास करते है। इस पर भाजपा नेताओं ने उन पर एक के बाद एक हमले किए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदू-देवी देताओं का अपमान करते हैं। वहीं, इस मामले पर पूर्व सीएम कमलननाथ ने कहा कि कर्नाटक चुनाव से बुरी तरह हारने के कारण भाजपा नेता अपना संतुलन खो बैठे हैं। 
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह अल्पज्ञानी है। वह धर्म का विध्वंस करते है। हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करते है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह भगवा आतंकवाद जैसी शब्दावली को पूरे विश्व में प्रचारित करने का काम करते है। वह आदि अनादि काल से विध्नसंतोषी हुए है। जिन्होंने देवी-देवताओं के यज्ञों में विध्न डाला। इस समय ऐसे लोगों को दिग्विजय कहा जाता है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह खुद हिंदू नहीं हैं तो क्या हिंदुत्व सिखाएंगे। दिग्विजय सिंह ने हिंदू और सनातन की व्याख्या तो कर दी। उनको आतंकवादियों और इस्लाम पर भी व्याख्या करना चाहिए।  जिस तरह सनातन धर्म की व्याख्या कर रहे हो, वैसी व्याख्या किसी दूसरे धर्म के लिए करते तो आपके तन पर कपड़े तक नहीं होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जाकिर नाइक जैसे देश विरोधी काम करने वाले लोगों को समर्थन देने के पीछे कांग्रेस है। जिसमें दिग्विजय सिंह जैसे लोग कहते है कि हम हिंदुत्व के विरोधी है। उन्होंने कहा कि केवल वोट की राजनीति करने वाले मुस्लिम नाराज ना हो जाए तो राम के अस्तित्व को नकारते रहे। इस प्रकार का दोगला चरित्र भारत के इतिहास में नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2003 के चुनाव में मिस्टर बंटाधार ने मध्य प्रदेश को डूबो कर बीमारू राज्य बना दिया था। 


इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव की बुरी तरह हार के बाद भाजपा के नेता अपना संतुलन खो बैठे है। मध्य प्रदेश में 18 साल की सरकार ने कोई काम नहीं किया। इसलिए अब चुनाव से पहले मध्य प्रदेश भाजपा के नेता एक से बढ़कर एक असंगत बयान दे रहे हैं। इन बयानों का मसकद सिर्फ और सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed