फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: PM praises CM on Samrat Vikramaditya Mahanatya, says initiative will strengthen cultural consciousness of

MP: सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य पर PM ने की CM की तारीफ, बोले-यह पहल देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाएगी

Sat, 12 Apr 2025 05:26 PM IST
आनंद पवार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Apr 2025 05:26 PM IST
सार

लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल देश क सांस्कृति चेतना को सशक्त बनाएगी। 

विज्ञापन
MP: PM praises CM on Samrat Vikramaditya Mahanatya, says initiative will strengthen cultural consciousness of
पीएम मोदी और सीएम यादव (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लाल किले में रविवार से तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति का शुभारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में होने वाला 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य' देश की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय इतिहास और परंपरा को वर्तमान व भावी पीढ़ियों के सामने जीवंत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: जमीन पर बैठ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


यह ऐतिहासिक चेतना का उत्सव 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय आत्मबोध और ऐतिहासिक चेतना का उत्सव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त को चाहिए मुफ्त बिजली, सरकार का इनकार

सम्राट विक्रमादित्य का न्याय नीति का स्वर्णिम काल रहा
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का युग साहित्य, कला, विज्ञान और न्याय-नीति का स्वर्णिम काल रहा है। उनके द्वारा आरंभ की गई 'विक्रम संवत' परंपरा आज भी भारतीय संस्कृति की पहचान बनी हुई है। उन्होंने इसे “सांस्कृतिक मूल्यों को आधार बनाकर आधुनिक भारत की दिशा में एक सशक्त कदम” बताया।

ये भी पढ़ें- MP News: नर्सिंग घोटाले पर फिर गरजे उमंग सिंघार, बोले- “शिक्षा की हालत शर्मनाक, युवाओं का भविष्य बर्बाद”

युवाओं को सांस्कृतिक अतीत से जोड़ेगा आयोजन
प्रधानमंत्री ने आयोजन से जुड़े कलाकारों, आयोजकों और सहभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन न केवल राष्ट्र को गौरव का अनुभव कराएगा, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक अतीत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भारत को आत्मविश्वासी, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक नागरिकों का राष्ट्र बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed