फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Patwaris Continue Protest Over Free Registrations, Meeting With Government Ends Inconclusive

मध्यप्रदेश: प्रदेश में मुफ्त रजिस्ट्री पर पटवारियों का विरोध जारी, सरकार के साथ बैठक बेनतीजा

Thu, 24 Sep 2026 10:50 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 24 Sep 2026 10:50 PM IST
सार

स्वामित्व योजना में 50 लाख हितग्राहियों की मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच विवाद सुलझ नहीं पाया। पटवारी लिखित आदेश और सर्कुलर जारी होने तक रजिस्ट्री का काम नहीं करने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
MP: Patwaris Continue Protest Over Free Registrations, Meeting With Government Ends Inconclusive
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वामित्व योजना के तहत करीब 50 लाख हितग्राहियों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पटवारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, लेकिन बैठक के बाद भी पटवारी अपनी मांग पर कायम हैं। संघ का कहना है कि जब तक सरकार बदली हुई व्यवस्था का लिखित आदेश और सर्कुलर जारी नहीं करती, तब तक पटवारी रजिस्ट्री से जुड़ा काम नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 106 पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में पहली बार शुरू हुई भोजनशाला, नौ हजार विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक आहार
विज्ञापन


बैठक में मंत्री उदय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, चैतन्य काश्यप, विश्वास सारंग और करण सिंह वर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों की ओर से राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार, राजस्व सचिव, सीएलआर निधि निवेदिता और पंजीयन आईजी आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। पटवारी संघ ने बैठक में सबसे प्रमुख मांग फिर दोहराई कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया में पटवारी को निष्पादक की जिम्मेदारी नहीं दी जाए।राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि पटवारियों की आपत्तियों को देखते हुए पहले की व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। इस पर संघ ने कहा कि अगर नियमों में बदलाव हो चुका है तो उसकी लिखित प्रति दी जाए। पटवारी संघ ने संशोधित ड्रॉफ्ट और संबंधित सर्कुलर की कॉपी भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी सुगम यात्री परिवहन सेवा: बस में सीसीटीवी-पैनिक बटन, लाइव लोकेशन भी दिखेगी; कमांड सेंटर से होगी निगरानी

संघ पदाधिकारी उपेंद्र सिंह और सैनी ने बताया कि बैठक में पटवारी को निष्पादक की भूमिका से अलग करने की बात कही गई, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में पटवारी को पदेन निष्पादक बताया गया है। इसी को लेकर संघ ने आपत्ति जताई। मंत्रियों ने सर्कुलर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन बैठक खत्म होने तक संघ को इसकी प्रति नहीं मिल सकी। इसके बाद रजिस्ट्री से जुड़े काम को लेकर गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed