फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Our players aim only for medals, CM said - Learn from PM Modi to perform best in difficulties

MP: हमारे खिलाड़ी पदक पर ही लगाते हैं निशाना, CM बोले-PM मोदी से सीखें कठिनाइयों में सर्वाेत्तम प्रदर्शन करना

Wed, 18 Dec 2024 08:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Dec 2024 08:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समारोह में खिलाड़ियों को 25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। 

विज्ञापन
MP: Our players aim only for medals, CM said - Learn from PM Modi to perform best in difficulties
सीएम डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समारोह में खिलाड़ियों को 25.389 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। समारोह में 1786 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। खिलाड़ियों को किट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सर्वोत्तम तरीके से खिलाड़ी ही करते हैं। प्रतिभा का प्रदर्शन खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कठिनाइयों में भी सर्वोत्तम प्रदर्शन करने की कला सीखी जा सकती हैं। उन्होंने वर्तमान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तो हमारे खिलाड़ी निशाना भी सीधे पदक पर ही लगाते हैं।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। नई शिक्षा नीति में खेलों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। स्पोटर्स् टीचर की पदोन्नतियों के रास्ते खोले गए हैं। उच्च शिक्षा में स्पोटर्स् टीचर सहायक प्राध्यापक एवं उसके बाद की भी पदोन्नतियां पा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे कि वे उनके प्रशिक्षण में सहायक सिद्ध हो सकें। इससे खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि अपनी प्रतिभा के दम पर और बेहतर प्रदर्शन के लिए संकल्पित होकर खिलाड़ी निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। 
विज्ञापन


अभाव और प्रभाव में भी हॉकी के सिरमौर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कभी भी कमी नहीं रही है। जब खिलाड़ियों के पास संसाधनों की कमी होती थी, तब भी मेजर ध्यानचंद जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने नंगे पैर खेलकर भी देश को स्वर्ण पदक दिलाए हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे खिलाड़ियों के साथ स्वयं सेल्फी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ व्हील चेयर क्रिकेटर शैलेंद्र यादव ने भी सेल्फी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के साथ अन्य फोटोग्राफ भी क्लिक करवाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें वेटलिफ्टिंग में हिमांशु कुशवाह, मलखंभ में युवराज राव धाडगे, हैंडबाल में ध्रुव दुबे, सॉफ्टबाल में तिलक लोट, जूडो में उज्जवल कुमार प्रसाद, तैराकी में अन्वी खंडूरी, हैंडबाल में श्रुति पाल, ताईक्वांडो में राही पाठक, जूडो में श्रेया यादव और पेंचक सिलाट में ख्याति पांडेय को सम्मानित किया गया।


ओलंपिक पदक विजेताओं द्वारा हस्ताक्षरित हॉकी की भेंट
मुख्यमंत्री को खेल मंत्री सारंग ने स्मृति चिन्ह के रूप में हॉकी भेंट की। बता दें, पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने हॉकी पर अपने हस्ताक्षर अंकित किए हैं। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए वे खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को समझते हैं। उनके नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए निरन्तर समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक शासकीय खेल परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस योजना को मूर्तरूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed