फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- The interest of the state is in the interest of the employees, and the interest of

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, और प्रदेश के हित में राष्ट्र का हित

Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
सार

मंगलवार को मंत्रालय परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालयीन कर्मचारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- The interest of the state is in the interest of the employees, and the interest of
सीएम डॉ. यादव का कर्मचारियों ने जताया आभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को मंत्रालय परिसर में मंत्रालयीन कर्मचारी परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित और प्रदेश के हित में राष्ट्र का हित”। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को कमल पुष्प की रजत प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्यकर्मी प्रदेश शासन और प्रशासन की रीढ़ हैं। इनकी निष्ठा और परिश्रम से ही मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बना है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मंत्रालय परिसर से तिरंगा लेकर मंत्रालयीन परिवार द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में 35 और सिटी बसों के थमेंगे पहिए, अनुबंध हो रहा खत्म, बीसीएलएल को नहीं मिल रहे नए ऑपरेटर
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी रिक्त पदों को भरने की दिशा में सक्रियता से काम कर रही है। यह प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। डॉ. यादव ने पदोन्नति संबंधी मुद्दे पर कहा कि दोनों पक्षों से चर्चा कर शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा ताकि पात्र कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिल सके।  सभी राज्य कर्मचारियों के लिए बीमा योजना लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर कर्मचारी का खुद का मकान हो और उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मिसरोद में दिल दहला देने वाली घटना, बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा बच्चा, पिता की हार्ट अटैक से मौत

कर्मचारी संगठनों का आभार और मांगपत्र सौंपा गया
कार्यक्रम के संयोजक सुभाष वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें केंद्र सरकार के समान राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, सचिवालय भत्ता जैसे निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कर्मचारियों की अन्य मांगों का मांगपत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed