फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Whose game will Owaisi's party spoil, preparing to contest elections on 50 seats, Congress bid-BJP's

MP News: ओवैसी की पार्टी किसका बिगाड़ेगी खेल, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, कांग्रेस बोली-BJP की बी टीम

Fri, 07 Apr 2023 07:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Apr 2023 07:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में छह माह का समय बचा है। इससे पहले ही राजनीति दलों ने तैयारी तेज कर दी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी चुनौती देने वाली हैं। 

विज्ञापन
MP News: Whose game will Owaisi's party spoil, preparing to contest elections on 50 seats, Congress bid-BJP's
असदुद्दीन ओवैसी, नेता AIMIM - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस का गणित बिगाड़ेगी। पार्टी ने प्रदेश की 230 सीटों में से 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी की है। इसमें से 33 सीटों को चिन्हित भी कर लिया है, जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है। एआईएमआईएम प्रदेश में सक्रिय भी हो गई है। यहां पर सर्वे करके जिताओं उम्मीदवारों को तलाशा जा रहा है। इसमें जनता के बीच सक्रिय और जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। इसमें जनता के बीच सक्रिय लोगों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय असंतुष्ट नेताओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

 
निगम चुनाव में दिखाया दम  
एआईएमआईएम का हाल ही में मुंबई में अधिवेशन हुआ था, जिसमें मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी ने विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी कर ली है। दरअसल नगरीय निकाय चुनाव में में पार्टी के कई जगह पार्षद बनें और कई सीटों पर उम्मीदवार नंबर-2 और नंबर-3 पर रहें। एआईएमआईएम ने महापौर चुनाव में कांग्रेस का बुरहानपुर और उज्जैन में गणित बिगाड़ा।
विज्ञापन

 
‘आप’ भी देने वाली है चुनौती
वहीं, 2023 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने वाली है। सिंगरौली में महापौर का चुनाव जीत कर विंध्य में भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आप के पार्षद भी चुनाव जीते है। कई जगह नंबर-दो पर रहें। अब पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2003 में सपा के आठ विधायक थे
प्रदेश में 2003 में समाजवादी पार्टी के आठ विधायक चुनाव जीते थे। वहीं, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से तीन विधायक थे। सपा के 1998 में चार, 2008 और 2018 में एक-एक विधायक जीतें। गोड़ावाड़ा गणतंत्र पार्टी का जनाधार महाकौशल क्षेत्र से जुड़े आदिवासी बाहुल क्षेत्र में है। वर्तमान विधानसभा में 127 सदस्य भाजपा, 96 कांग्रेस, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी से विधायक हैं।
 
ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था में हर राजनीतिक दल और व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी का स्वागत है। जहां तक ओवैसी की पार्टी का प्रश्न है तो वह भाजपा की बी टीम के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। आने वाले समय में ऐसे राजनैतिक दलों और व्यक्तियों की कलाई और भी खुलेंगी।
 
भाजपा देश में नफरत फैला रही
एआईएमआईएम के नेता पीरजादा तौकीर निजामी ने कहा कि आज जनता भाजपा और कांग्रेस का विकल्प देख रही है। हम पहली बार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगे। इसके लिए जीताऊ सीटों पर हमारी टीमें काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की ए टीम है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है। बेरोजगारी, विकास, महंगाई के मुद्दे पर कोई सरकार बात नहीं करना चाह रही है।
  
लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार
भाजपा प्रवक्ता पंकज चुतर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ही पार्टी है, जो सिर्फ विकास और सबके विकास की बात करती है। ओवैसी और आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने का सवाल है तो यह लोकतंत्र है। यहां पर सभी व्यक्ति और पार्टियों को चुनाव लड़ने का अधिकार है। जनता अपने मत से तय करेंगी कि कौन किसकी टीम है या नहीं हैं। भाजपा की सरकार ने बंटाधार मध्य प्रदेश को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाया है।

   
इन सीटों पर एआईएमआईएम कराया सर्वे 
एआईएमआईएम ने प्रदेश की 33 सीटों को चुनाव लड़ने के लिए चिन्हित किया है। इसमें 15 सीटें अभी कांग्रेस अैर 18 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 
सीट और मुस्लिम आबादी
ग्वालियर- 40045, ग्वालियर साउथ- - 38646, जबलपुर ईस्ट- 77951, जैतपुर शहडोल- 30212, जबलपुर नार्थ-32931, सिवनी- 35685, छिंदवाड़ा- 35546, परासिया-30518, सिरोंज- 34225, भोपाल उत्तर- 87587, नरेला-68288, भोपाल मध्य- 111139, आष्टा- 30895, नरसिंहगढ़- 34991, शाजापुर- 32356, कालापीपल- 30623, देवास-48391, खंडवा- 45950, बुरहानपुर-96900, धार-35133, इंदौर 4- 33007, इंदौर 1- 49518, इंदौर 5- 69484, महू- 36215, राऊ-33793, सांवेर राऊ- 40400, जावरा- 37734, मंदसौर- 44294, खरगोन- 40000, उज्जैन नार्थ- 35701, रतलाम- 51338, राजपुर-8000, ब्यावरा-16000।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed