फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Who did Uma Bharti wrap up by giving advice to CM Mohan Yadav in the name of renovation, former CM be

MP News: उमा भारती ने भावुक होकर सबसे ली विदा, बंगलों के नवीनीकरण के नाम पर सीएम को दी नसीहत

Sun, 14 Jan 2024 08:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Jan 2024 08:25 PM IST
सार


मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती रविवार को भावुक हो गईं। उन्होंने अपने संबोधन में बंगलों के रिनोवेशन के नाम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी नसीहत दी।  

विज्ञापन
MP News: Who did Uma Bharti wrap up by giving advice to CM Mohan Yadav in the name of renovation, former CM be
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम उमा भारती ने माता बेटी बाई सोशल फाउंडेशन के कार्यक्रम में अयोध्या के घटनाक्रम सुनाए और भावुक हो गईं। उन्होंने राम मंदिर और कार सेवा के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि समर्थकों से अंतिम बार मिल रही हूं। शायद यह मेरी आपसे विदाई है। 17 से 21 जनवरी के बीच कभी भी अयोध्या जाऊंगी। इसके बाद अपने गांव में रहूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि शायद सबसे अब मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं। उन्होंने अब तक साथ देने वालों का सम्मान भी किया। पूर्व सीएम ने कहा कि आजकल सीएम की पत्नी आए जाए तो कलेक्टर, आईजी, डीआईजी सलामी की मुद्दा में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम मोहन यादव से कहा कि बंगले में तोड़फोड़ व नवीनीकरण पर भारी भरकम खर्चा कराते हैं। पत्नी के कहने पर डिजाइन सोफे लाते हैं। 
विज्ञापन

उमा भारती ने कार सेवा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि 1992 में ही मथुरा और काशी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि हमने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह को भुला दिया है। उन दिनों देवराहा बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि विवादित ढांचे की एक-एक ईंट लोग ले जाएंगे। उनकी बात सच साबित हुई। पूर्व सीएम ने कहा कि आंदोलन के दौरान एक बार तो आडवाणी जी ने मंदिर के लिए मरने की इच्छा तक जता दी थी।
विज्ञापन


असली लड़ाई अब शुरू होगी 
पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस को आस्था की अवहेलना भारी पड़ी। जिनको गोली चलाने भेजा था, वो लोग अब रामलला की आरती उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई अब शुरू होगी। राम मंदिर के बाद अब देश को राम राज्य की ओर ले जाएंगे। देश राममय हो गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में महिला, बच्चों की सुरक्षा हो, पढ़ाई स्वस्थ हो, हर व्यवस्था अच्छी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को राम राज्य की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य लाना तो सबको साथ आना होगा। किसी एक प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर से शुरू करें राहुल यात्रा 
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण को अस्वीकार करने पर पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि यह कांग्रेस का अशोभनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिन नेताओं को आमंत्रण मिला है, उनहें जाना चाहिए था। राम के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहिए। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पूर्व सीएम ने कहा कि भारत टूटा कब था, जो राहुल गांधी उसे जोड़ने चले हैं। राहुल को पाक अधिकृत कश्मीर से यात्रा शुरू करनी चाहिए। भाजपा तो भारत को जोड़ रही है। 

न मैं भाजपा की प्रवक्ता ना शिवराज की 
पूर्व सीएम शिवराज के होर्डिंग से फोटो गायब होने वाले बयान पर उमा भारती ने कहा कि यह शिवराज की सहज भाव अभिव्यक्ति है। न भाजपा ने उनका अपमान किया ना शिवराज ने भाजपा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल सही है। न भाजपा कुछ गलत कर रही है न शिवराज कुछ गलत कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना मैं भाजपा और ना शिवराज की प्रवक्ता हूं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं भाजपा से बाहर नहीं हुइ थी। तब तक मेरा सम्मान था, मंत्री-विधायक ट्रेन के आगे लेट जाते थे। भाजपा से निकलने के बाद ही मेरे साथ गलत किया गया था। 


पत्नी के कहने पर डिजाइनर सोफे लाते हैं...
उन्होंने कहा कि मैंने सीएम मोहन यादव से कहा कि बंगले में तोड़फोड़ और रेनोवेशन में भारी भरकम खर्चा कराते हैं। पत्नी के कहने पर डिजाइनर सोफे लाते हैं। भले ही गांव में पुरानी खटिया पर सोए हो, लेकिन बंगले में आते हैं तो नई नई डिमांड करते हैं। उमा ने कहा कि इस पर करोड़ों रुपये फिजूलखर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed