फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: What did Uma Didi say to the Lodhi community in Bhopal, vote only after seeing your interest

MP News: भोपाल में उमा दीदी लोधी समाज को यह क्या बोल गईं, आप अपना हित देखकर ही वोट करें

Wed, 28 Dec 2022 12:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Dec 2022 12:04 PM IST
सार

पूर्व सीएम उमा भारती समाज के लोगों को वीडियो में संबोधित करते हुए कह रही हैं कि मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी। मैं लोगों से वोट मांगूंगी। मैं कभी नहीं कहूंगी कि तुम लोधी हो भाजपा को वोट करो। मैं सब से कहती हूं कि भाजपा को वोट करों।

विज्ञापन
MP News: What did Uma Didi say to the Lodhi community in Bhopal, vote only after seeing your interest
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। उमा भारती ने लोधी समाज को बड़ा सियासी मैसेज दिया है। उमा दीदी ने कहा कि आप प्यार के बंधन में बंधे हैं, लेकिन राजनीति के बंधन में आप पूरी तरह से आजाद हैंं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोधी-लोधा समाज के सम्मेलन का बताया जा रहा है। उमा भारती लोधी समाज की सबसे बड़ी नेता मानी जाती हैं। यह वीडियो 25 दिसंबर का भोपाल के मानस भवन का बताया जा रहा है। इसमें पूर्व सीएम समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कह रही हैं कि मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी। मैं लोगों से वोट मांगूंगी। मैं कभी नहीं कहूंगी कि तुम लोधी हो भाजपा को वोट करो। मैं सब से कहती हूं कि भाजपा को वोट करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं, लेकिन मैं आपसे थोड़े ही अपेक्षा करूंगी कि आप पार्टी के निष्ठावान सिपाही होंगे। नहीं आपको अपने आसपास के हित देखना है, क्योंकि आप पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं। यदि आप पार्टी के वोटर नहीं हैं तो आपको सारी चीजों को देखकर ही अपने बारे में फैसला करना हैं। इसलिए आप मान कर चलिए कि प्यार के बंधन में हम बंधे हुए हैं, लेकिन राजनीति के बंधन में आप पूरी तरह से आजाद हैं।   
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed