फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Wearing helmets is mandatory for policemen in Madhya Pradesh, licenses will be cancelled if rules are

MP News: प्रदेश में अब पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द

Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। नियम तोड़ने पर चालान के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
MP News: Wearing helmets is mandatory for policemen in Madhya Pradesh, licenses will be cancelled if rules are
पुलिस मुख्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी या निजी काम के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने वालों पर न केवल चालानी कार्रवाई होगी बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई और लाइसेंस निरस्ती भी की जाएगी।  पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि कई बार पुलिसकर्मी बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं। इससे सड़क हादसों में गंभीर चोटें आने के साथ कई मौतें भी हो चुकी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश के 24 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, भिंड समेत 12 जिलों के कलेक्टरों को हटाया गया
विज्ञापन


परिपत्र में थानों, पुलिस लाइन और सभी इकाइयों में रोलकॉल या गणना के समय हेलमेट पहनने के लिए पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पकड़े गए पुलिसकर्मी पर मोटरयान अधिनियम की धारा 194-डी के तहत चालान बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। नियमों की अनदेखी दोहराने पर संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि यह कदम सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अरविंद शर्मा बने विधानसभा के नए प्रमुख सचिव, मानवाधिकार आयोग में सदस्य बने एपी सिंह को विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed