फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Visas cancelled after terror attack, 228 Pak citizens ordered to leave India by April 27

MP News: आतंकी हमले के बाद वीजा रद्द, 228 पाक नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश

Sat, 26 Apr 2025 04:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Apr 2025 04:57 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इस फैसले के तहत मध्य प्रदेश में रह रहे 228 पाक नागरिकों को 27 अप्रैल की समयसीमा से पहले देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन
MP News: Visas cancelled after terror attack, 228 Pak citizens ordered to leave India by April 27
पाकिस्तानी वीजा रद्द - फोटो : freepik

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिया है, जिसके तहत मध्य प्रदेश में रह रहे 228 पाक नागरिकों को 27 अप्रैल से पहले देश छोड़ना होगा। 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में निहत्थे नागरिकों पर कायराना हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई। इनमें से अधिकांश पर्यटक थे। इस घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का निर्णय लिया।गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी राज्यों को आदेश दिया गया है कि वे अपने यहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें 27 अप्रैल से पहले देश छोड़ने को कहें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज आधे दिन बंद रहेगा भोपाल, शहर के व्यापारिक संगठनों का समर्थन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में इस समय 228 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा काम केंद्र को जानकारी देना है और हम वही कर रहे हैं। जो लोग पहले ही देश छोड़ चुके हैं, उनकी जानकारी भी भेजी जाएगी।  बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कहा हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा के बाद भारत में न ठहरे। हालांकि यह नियम उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगा जिन्हें दीर्घकालिक वीजा दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 27 अप्रैल से सभी वैध पाकिस्तानी वीजा रद्द माने जाएंगे, जबकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। ऐसे में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द देश छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP में पराली जलाने के मामलें बढ़ें: अप्रैल में 83,659 आग की घटनाएं, 90% पराली से जुड़ी, भोपाल संभाग टॉप पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed