फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vidyasagar Maharaj left his body, CM Dr. Mohan Yadav said - Acharya inspired to follow the right path

MP News: आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-आचार्य ने सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

Sun, 18 Feb 2024 12:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Feb 2024 12:47 PM IST
सार


 संत आचार्य विद्यासागर महाराज देवलोक गमन पर चले गए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने समेत अन्य नेताओं ने दु:ख जताया। 

विज्ञापन
MP News: Vidyasagar Maharaj left his body, CM Dr. Mohan Yadav said - Acharya inspired to follow the right path
आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, जैन समाज पहुंचा चन्द्रगिरि तीर्थ - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने शनिवार को अपनी देह त्याग दी। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की चंद्रगिरी में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके देवलोक गमन पर मध्य प्रदेश के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दु:ख जताया है। रविवार दोपहर में उन्हें पांचतत्वों में विलीन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी का मध्य प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है। मध्य प्रदेश वासियों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिला। उनके सद कार्य सदैव प्रेरित करते रहेंगे। आध्यात्मिक चेतना के पुंज, विश्व वंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य जी का संयमित जीवन और  विचार  सदैव  प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन

 


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का स्माधिपूर्वक निधन का समाचार सम्पूर्ण जगत को स्तब्ध और निशब्द करने वाला है। मेरे जीवन में आचार्य श्री का गहरा प्रभाव रहा, उनके जीवन का अधिकतर समय मध्यप्रदेश की भूमि में गुजरा और उनका मुझे भरपूर आशीर्वाद मिला। आचार्य श्री के सामने आते ही हृदय प्रेरणा से भर उठता था। उनका आशीर्वाद असीम शांति और अनंत ऊर्जा प्रदान करता था। उनका जीवन त्याग और प्रेम का उदाहरण है। आचार्य श्री जीते जागते परमात्मा थे।उनका भौतिक शरीर हमारे बीच ना हो लेकिन गुरु के रूप में उनकी दिव्य उपस्थिति सदैव आस पास रहेगी। आचार्य श्री शीघ्र ही परमपद सिद्धत्व को प्राप्त हों। गुरुवर के चरणों मे शत शत नमन। नमोस्तु भगवन!

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संल्लेखना पूर्वक समाधि लेने की खबर न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि समूचे भारत और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। ब्रह्मलीन आचार्य श्री विद्याधर जी महाराज ज्ञान, त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर रहे हैं। भारत भूमि ऐसे अलौकिक संत के दर्शन, प्रेरणा, आशीष, स्पर्श और करूणा से धन्य हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आचार्य श्री विद्यासागर जी को भावपूर्ण प्रणाम करता हूं। शत् शत् नमन करता हूं। आचार्य श्री हमेशा हमारे हृदय में, हमारी चेतनाओं में, हमारी आस्थाओं में और हमारे जीवनपथ पर शाश्वत रहेंगे। “जय जय गुरुदेव”

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुदेव प्रवर श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज जी की संलेखना पूर्वक समाधि का समाचार हम सभी के लिए पीड़ादायक है। पूज्य आचार्य भगवंत तप, ज्ञान, संयम, आराधना और करुणा की प्रतिमूर्ति थे। पूज्य आचार्य भगवंत के श्रीचरणों में कोटि - कोटि नमन। नमोस्तु गुरुदेव!
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed