फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma was told the threat of his life in the afternoon, former minister Babbu turned around in th

MP News : दोपहर में वीडी शर्मा से जान का खतरा बताया, शाम को पलट गए भाजपा के पूर्व मंत्री बब्बू, मांगी माफी

Thu, 18 May 2023 11:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 May 2023 11:11 PM IST
सार

जबलपुर पश्चिम से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने गुरुवार दोपहर मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि वीडी शर्मा अध्यक्ष रहे तो 2023 में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। देररात पार्टी मुख्यालय जाने के बाद पूर्व पूर्व मंत्री अपने बयान से पलट गए। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma was told the threat of his life in the afternoon, former minister Babbu turned around in th
जबलपुर पश्चिम से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने गुरुवार दोपहर सनसनीखेज बयान दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पर से उन्हें जान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा पार्टी में गुटबाजी कर रहे हैं। यह भी दावा किया कि शर्मा के नेतृत्व में संगठन प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 हार जाएगा। लेकिन इस बयान के चार पांच घंटे बब्बू भाजपा मुख्यालय पहुंचे और अपने दिन में दिए गए बयान से मुकर गए। उन्होंने बाकायदा बयान वापस लेते हुए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन


कर्नाटक जैसे हालात बन जाएंगे
जबलपुर पश्चिम से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने गुरुवार दोपहर मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि वीडी शर्मा अध्यक्ष रहे तो 2023 में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। यदि पार्टी को चुनाव जीतना है तो किसी साफ सुधरी छवि और गुटबाजी नहीं करने वाले व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहिए। वीडी शर्मा संगठन में अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। यदि उनको पद से नहीं हटाया गया तो मध्य प्रदेश में कर्नाटक जैसे हालात बनेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से शिकायत भी की है।
विज्ञापन


मुझे भाजपा नेताओं ने हराया
बब्बू ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें चुनाव में मिलकर हराया गया था। दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं ने भी माना कि मुझे जानबूझकर हराया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी में नया ट्रेंड चल रहा है, जिसे टिकिट मिली है, यदि वो पसंद का प्रत्याशी नहीं है तो उसे मिलकर हराया जाता है। इसके लिए ऊपर से मिलकर हराने की रणनीति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पार्टी नहीं छोडूंगा
बब्बू ने यह भी कहा था कि आज के इस बयान के बाद मुझे जान से मरवाया जा सकता है। मेरी जान का खतरा है। मुझे कुछ भी हो सकता है, लेकिन मैं सच से पीछे नहीं हटूंगा। पार्टी में मेरे जैसे कई लोग परेशान हैं। जिन्हें अब और परेशान किया जा रहा है। बब्बू ने वीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ महीने पहले कुछ नेताओं के साथ उनके मिलने गया तो मुझे घर से बाहर निकाल दिया था। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा मेरी पार्टी है। मैंने अलग-अलग अध्यक्षों के साथ 25 साल काम किया है। लंबे समय तक विधायक रहा हूं। मैं पार्टी नहीं छोडूंगा।


शाम को बब्बू ने यह कहा... 
पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू गुरुवार देर शाम अपने बयान से पलट गए। पूर्व मंत्री ने भाजपा मुख्यालय आकर माफी मांगी और अपने शब्द वापस लिए। बब्बू ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पार्टी मेरी मां है। इसे छोड़ कर कहीं भी नहीं जाऊंगा। मैंने आपके सामने कहा था कि मेरी हत्या हो सकती है। यह गलत है। मैंने गुस्से में ऐसा कहा था। भारतीय जनता पार्टी में ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। यदि मैंने कुछ कह दिया है तो उसके लिए माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed