फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Unveiling of the statue of Lord Adi Shankaracharya postponed due to rain, now it will be done on 21st

MP News: बारिश के चलते आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण टला, सीएम बोले- अब 18 की जगह 21 सितंबर को होगा

Sat, 16 Sep 2023 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Sep 2023 11:47 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे।

विज्ञापन
MP News: Unveiling of the statue of Lord Adi Shankaracharya postponed due to rain, now it will be done on 21st
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार दो दिन से बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। ओंकारेश्वर में मां नर्मदा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने अब ओंकारेश्वर में भगवान आदि शंकराचार्य जी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम टाल दिया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 की जगह 21 सितंबर को भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि भगवान महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर की आशीर्वाद से आज मां नर्मदा नदी पर स्थित डैम भर गए हैं। प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे।  
विज्ञापन


बता दें ओंकारेश्वर में भगवान आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ वननेस बनकर तैयार है। जिसका मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। यहां पर 28 एकड़ में अद्वैत वेदांत पीठ का निर्माण भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश ने ताबाही मचा दी है। बांध से पानी छोड़ने के चलते नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। कई नीचले इलाकों में पानी भरा गया है, जिससे उन इलाकों से लोगों को खाली कराया गया है। नर्मदा नदी पर बने बांधों के गेट खोल दिए गए है। ओंकारेश्वर में बांध के 22 गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते नीचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई जगह नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिला प्रशासन अलर्ट पर है। पुल पुलिया पर आवागमन बंद करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed