फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Minister Athavale said no one can stop Modi's development chariot, Rahul Congress join the yatr

MP News: केंद्रीय मंत्री आठवले बोले- मोदी का विकास रथ कोई नहीं रोक सकता, राहुल कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाले

Sun, 28 Jan 2024 11:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Jan 2024 11:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले कि भाजपा की सकारात्मक सोच से आज भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालना चाहिए
 

विज्ञापन
MP News: Union Minister Athavale said no one can stop Modi's development chariot, Rahul Congress join the yatr
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री  रामदास आठवले ने रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा व एनडीए के सकारात्मक सोच की वजह से आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर की परिकल्पना साकार हुई है। कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने का काम किया। यहां तक कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता ही ठुकरा दिया, यह इनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह हे कि वह कांग्रेस पार्टी जोड़ो यात्रा निकालें। कांग्रेस का आज एक-एक पार्टी साथ छोड़ रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि कांग्रेस इंडी गठबंधन के सहारे लोकसभा चुनाव जीतने का सपना देख रही है लेकिन एक-एक करके उसके सहयोगी दल साथ छोड़ रहे हैं। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अलग से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि हम अलग से चुनाव लड़ेंगे। अब बिहार में नीतीश कुमार ने भी इंडी गठबंधन का दामन छोड़ दिया है। आने वाले समय में अपने पापकर्मों की वजह से कांग्रेस हासिए पर जाने वाली है और एनडीए की सरकार 2024 ही नहीं 2044 तक सत्ता में रहने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश में एक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग का मान बढ़ाया है, जिसने पूरा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने हिन्दू धर्म का अपमान किया
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस व कुछ अन्य दलों ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर हिन्दू धर्म की श्रद्धा एवं आस्था का अपमान किया है। कांग्रेस ने बता दिया है कि वह हिन्दू विरोधी है और भगवान श्रीराम को भी नहीं मानती है। कांग्रेस का यही असली चेहरा और चरित्र है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमें सिखाया था कि चाहे हिन्दू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई हो, हम सब भारत के नाम पर सब एक हैं लेकिन कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकराकर यह साबित कर दिया है कि उसे देश से कोई लेना-देना नहीं है।


2024 में मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना पक्का
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है और एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं। 2024 में भी नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि संविधान बदलना बहुत मुश्किल है। प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन को संविधान सदन नाम दिया है।

राहुल गांधी आप कांग्रेस को जोड़ने की चिंता करो
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास का रथ कोई नहीं रोक सकता है। हम सब लोग उस रथ के उपर बैठे हैं। राहुल गांधी का रथ भारत जोड़ो के लिए जा रहा है। राहुल गांधी से मेरा सवाल है कि भारत जोड़ो की जगह उन्हें कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। भारत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, राहुल गांधी आप भारत को जोड़ने की चिंता मत करों, अपनी पार्टी को जोड़ने की चिता करों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed