फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Union Health Minister JP Nadda will come to Jabalpur today, the state will get many gifts

MP News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज आएंगे जबलपुर, प्रदेश को मिलेगी कई सौगातें

Mon, 25 Aug 2025 06:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Aug 2025 06:29 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर में कई अहम पहल की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण होगा और धार, बैतूल, कटनी व पन्ना में पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए समझौते होंगे।

विज्ञापन
MP News: Union Health Minister JP Nadda will come to Jabalpur today, the state will get many gifts
रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केन्द्र में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड वितरण, मातृ-शिशु सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली योजनाएँ और डिजिटल नवाचार के रूप में स्मार्ट चैटबॉट का शुभारंभ किया जाएगा। इन पहलों से प्रदेश में चिकित्सा अधोसंरचना, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और तकनीक आधारित सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर दिग्गी के दावे से बवाल, अंदर की बात बाहर आने पर कमलनाथ का पलटवार
विज्ञापन

 
चार नए पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू होंगे 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस अवधि में प्रदेश में कुल 15 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। इनमें से सिवनी, नीमच और मंदसौर में मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण हो चुका है, वहीं 25 अगस्त को श्योपुर और सिंगरौली मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश में उज्जैन, बुधनी, राजगढ़, मंडला, छतरपुर और दमोह में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त धार, कटनी, बैतूल और पन्ना में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीपी मोड पर की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा के अधोसंरचना का विस्तार अभूतपूर्व रूप से हो रहा है, जिससे चिकित्सकीय मैनपॉवर की उपलब्धता में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: साहब भुट्टे लेते जाइये...एक बहन की आवाज सुन CM ने रुकवाया काफिला, लोगों के साथ भुट्टे का स्वाद लिया

8 लाख वय वंदना कार्ड का वितरण, स्मार्ट चैटबॉट का शुभारंभ 
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को 8 लाख वय वंदना कार्ड का वितरण किया जाएगा। प्रदेश में तकनीकी सशक्तिकरण का नया अध्याय जोड़ते हुए स्मार्ट चैटबॉट (आयुष्मान एवं सखी) का शुभारंभ होगा। यह चैटबॉट आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त करने का आसान माध्यम बनेगा। इसके अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी मजबूती को सुदृढ़ किया जाएगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  MP: लोन चुकता होते ही बंधक संपत्ति मॉर्टगेज से हो जाएगी मुक्त,CM बोले-लघु उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed