फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma will stay in the temple in front of the liquor shop in Bhopal for three days, said - from here I

MP News: भोपाल में शराब दुकान के सामने मंदिर में रहेगी उमा तीन दिन, बोली- यहीं से नई शराबनीति को सुनूंगी

Sat, 28 Jan 2023 07:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Jan 2023 07:56 PM IST
सार

उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि शराब पर रोक लगाएं। मैं शराबबंदी नहीं कह रही। इसका कांग्रेस फायदा उठाएगी। मैंने कहा कि मेरा स चलेगा तो शराबबंदी कर दूं। मेरी मांग सरकार से नियंत्रित शराबनीति लाने की हैं।

विज्ञापन
MP News: Uma will stay in the temple in front of the liquor shop in Bhopal for three days, said - from here I
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम उमा भारती चुनावी साल में शिवराज सरकार की मुश्किलें बढ़ाती जा रही हैं। उमा भारती शनिवार को अयोध्या बायपास स्थित हनुमान जी के मंदिर में पहुंच गई। उमा भारती 31 जनवरी को मध्य प्रदेश की नई शराबनीति लागू होने तक मंदिर में ही रहेंगी। उमा ने शाम को मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

 
उमा भारती ने कहा कि यहां सालों पुराना हनुमान मंदिर है। साथ ही दुर्गा जी का मंदिर है। मंदिर के 50 मीटर की दूरी पर ही शराब नीति का उल्लंघन करते शराब की दुकान हैं। इसलिए मैं अब तीन दिन यहीं रहूंगी। उमा भारती ने कहा कि जब हम कुछ दिन पहले विपक्ष में थे तब खुलकर अवैध उत्खनन और शराब नीति का विरोध किया। सत्ता में आने के बाद हम वह बातें भूल गए। उमा ने कहा कि यदि नियंत्रित शराब वितरण प्रमाणी को प्रदेश में लागू किया जाता है तो मध्य प्रदेश के मॉडल स्टेट बन सकता है। हम 2003 की जीत का रिकॉर्ड दोहराएंगे। हमें एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि शराब पर रोक लगाएं। मैं शराबबंदी नहीं कह रही। इसका कांग्रेस फायदा उठाएगी। मैंने कहा कि मेरा स चलेगा तो शराबबंदी कर दूं। मेरी मांग सरकार से नियंत्रित शराबनीति लाने की हैं। चुनाव में अभी 8 महीने का समय है। हम बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें शराबनीति को लेकर उमा भारती एक्टिव हो गई है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी की थी। इससे पहले उन्होंने शराब पीने के अहाते बंद करने, स्कूल-मंदिर की 50 मीटर की दूरी वाली शराब दुकानों को बंद करने समेत अन्य सुझाव भी दिये थे। वहीं, आबकारी विभाग की तरफ से नई शराब नीति के प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। जिस पर निर्णय लिया जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed