फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma Bharti taunts, says- Rahul Gandhi does not even know the difference between surrender and ceasefi

MP News: उमा भारती का तंज, बोली- राहुल गांधी को सरेंडर और सीजफायर का भी फर्क नहीं पता

Wed, 04 Jun 2025 04:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Jun 2025 04:45 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नरेंदर सरेंडर' कहने पर उमा भारती ने उन्हें ‘सरेंडर’ और ‘सीजफायर’ के बीच का अंतर न समझने वाला बताया।

विज्ञापन
MP News: Uma Bharti taunts, says- Rahul Gandhi does not even know the difference between surrender and ceasefi
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ‘सरेंडर’ और ‘सीजफायर’ के बीच का फर्क तक नहीं मालूम। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उमा भारती ने लिखा कि आज तक भारतीय सेना ने कभी पाकिस्तान के सामने समर्पण नहीं किया है और राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती कि वे दोनों शब्दों का अंतर समझ सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम ने पचमढ़ी को 33 करोड़ की दी सौगात, उद्यान और कॉलेज राजा भभूत सिंह के नाम पर किए
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने भोपाल में एक कार्यक्रम में भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नरेंदर सरेंडर’ कहकर संबोधित किया था, जिस पर भाजपा हमलावर हो गई है। उन्होंने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी झुक गए। उन्होंने कहा था कि भाजपा-आरएसएस पर थोड़ा दबाव डालो तो ये डरकर भाग जाते हैं। ट्रंप ने एक इशारा किया और नरेंद्र मोदी ने झुककर बात मान ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये  भी पढ़ें-  Bhopal News: जालसाजों ने बनाई एम्स के डायरेक्टर की फर्जी आईडी, डॉक्टर के नाम से परिचितों से मांग रहे थे पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed