{"_id":"683f1b8e01a547d24a022227","slug":"bhopal-news-attempt-to-defraud-by-creating-fake-facebook-account-of-bhopal-aiims-director-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: जालसाजों ने बनाई एम्स के डायरेक्टर की फर्जी आईडी, डॉक्टर के नाम से परिचितों से मांग रहे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: जालसाजों ने बनाई एम्स के डायरेक्टर की फर्जी आईडी, डॉक्टर के नाम से परिचितों से मांग रहे थे पैसे
Tue, 03 Jun 2025 09:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:28 PM IST
सार
इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश की गई। डॉ. अजय सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की पैसे की मांग पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
एक जैसी फोटो के साथ बनाई गई फर्जी आईडी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए जालसाज डॉ. के नाम का उपयोग कर मैसेज के जरिए उनके परिचितों, दोस्तों से पैसों की मांग कर रहे हैं। डॉ. ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करते लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, आप लोग मेरे नाम से किसी भी व्यक्ति द्वारा की जा रही रुपये की मांग का जवाब न दें। पैसे किसी को देने की जरूरत नहीं है। डायरेक्टर ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- परिजनों ने जताई लूट की आशंका, मेघालय सीएम से की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डॉ. के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक आईडी से जब उनके परिचितों से पैसों की मांग की गई। तब जाकर एम्स के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह को पता चला। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके नाम का दुरुपयोग हुआ है। इससे पहले भी कई बार फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंटरनेट मीडिया पर लोगों को ठगने की कोशिश की जा चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खाई में ड्रोन उड़ाकर देखे, सोनम का पता नहीं चला, शव के पास मिली दवा राजा की
इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेहद चिंता का विषय हैं और इससे बचने के लिए सभी नागरिकों को सजग और सतर्क रहना जरूरी है। संदिग्ध इंटरनेट और सोशल मीडिया अकाउंट पर भरोसा न करें। कोई भी संदेश, खासकर पैसे से जुड़ा हुआ, आने पर पहले उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि करें। बिना जांचें-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी राशि ट्रांसफर न करें।
