फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM gave a gift of 33 crores to Pachmarhi, named the garden and college after Raja Bhabhut Singh

MP News: सीएम ने पचमढ़ी को 33 करोड़ की दी सौगात, उद्यान और कॉलेज राजा भभूत सिंह के नाम पर किए

Tue, 03 Jun 2025 09:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और जननायकों की स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से कई सौगातें दी। इस दौरान उन्होंने  33.88 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
MP News: CM gave a gift of 33 crores to Pachmarhi, named the garden and college after Raja Bhabhut Singh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए 33.88 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विरासत भी और विकास भी' के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जननायकों के कार्यों को समाज के सामने लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अब पचमढ़ी उद्यान का नाम 'राजा भभूत सिंह उद्यान' होगा तथा पचमढ़ी का शासकीय महाविद्यालय भी राजा भभूत सिंह के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने पचमढ़ी में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना और कोरकू समाज के पवित्र स्थल पर प्रतीक्षालय और टीनशेड निर्माण की घोषणा की। नर्मदापुरम में लॉजिस्टिक पार्क निर्माण का भी एलान किया गया, इससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जननायक राजा भभूत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया। उनकी स्मृति में पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जो हमारी सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक है। इस अवसर पर डॉ. यादव ने जंगल सफारी के लिए 11 नए ट्रेक्स क्रूजर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे पर्यटकों को और अधिक सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 12.49 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण पांच कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें जयस्तंभ क्षेत्र में पाथवे, धूपगढ़ पाइपलाइन, सतपुड़ा रिट्रीट का नवीनीकरण आदि शामिल हैं। साथ ही 21.39 करोड़ के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, इनमें हांडीखो, हिलटॉप बंगला होमस्टे और कम्युनिटी सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed