फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two-day Collector-Commissioner conference in Bhopal from today, five best and five weak districts wil

MP News:भोपाल में दो दिनी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आज,पांच सर्वश्रेष्ठ और पांच कमजोर जिलों की होगी समीक्षा

Tue, 07 Oct 2025 07:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 07 Oct 2025 07:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें शासन की प्राथमिक योजनाओं, जिलों के प्रदर्शन और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Two-day Collector-Commissioner conference in Bhopal from today, five best and five weak districts wil
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 7 और 8 अक्टूबर को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इस अवसर पर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में प्रत्येक विषय संयोजक को प्रस्तुति देने के लिए अधिकतम 20 मिनट का समय मिलेगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार के विजन के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ पांच सर्वश्रेष्ठ और पांच कमजोर जिलों की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कफ सिरप कांड में CM का एक्शन; मप्र के ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, डिप्टी डायरेक्टर समेत तीन अफसर निलंबित
विज्ञापन


मुख्य सचिव, सीएम कार्यालय और योजना विभाग चयनित कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। जिले, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, नवाचार और जन संवाद (बीसी के माध्यम से) के जरिए अपेक्षित परिणाम प्राप्ति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। रोजगार सृजन, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और जागरूकता कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। सभी आठ सेक्टरों के लिए सत्रों का समय 75 मिनट रखा गया है।  कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन सत्र 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगा। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग का परिचय सत्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के संबोधन शामिल होंगे। सत्रों में विभिन्न विभागों के संयोजक और सदस्य शामिल होंगे। पहला सत्र कृषि, बागवानी, पशुपालन और सहकारी क्षेत्र पर चर्चा करेगा। दूसरा सत्र स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित होगा। तीसरे सत्र में रोजगार, उद्योग और निवेश पर विचार-विमर्श होगा। चौथा सत्र शहरी विकास पर और पांचवां सत्र सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन को अपने नवाचार और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और नीति क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: दो और कफ सिरप में मिला जहरीला केमिकल, जांच में री-लाइफ और रेस्पिफ्रेश TR में पाई गई गड़बड़ी

सीएम का पहली बार कलेक्टरों से आमने-सामने संवाद 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार मैदानी अधिकारियों के साथ आमने-सामने संवाद करेंगे। इससे पहले वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन अब दो दिनों में आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कलेक्टरों और कमिश्नरों को सीधे अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: सिरप पीने के बाद ढंग से पानी भी नहीं पी पाया मेरा बच्चा... पिता ने छलकते आंसुओं से बयां किया दर्द

कलेक्टरों को सीधा फीडबैक देना का मिलेगा अवसर 
कॉन्फ्रेंस में इस बार कलेक्टरों को सीधा फीडबैक देने का अवसर मिलेगा। हर सत्र में 6-8 कलेक्टर अपने क्षेत्र के अनुभव, चुनौतियां और विभागीय समस्याएं साझा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि साप्ताहिक नो मीटिंग डे रखा जाएगा, ताकि अधिकारी क्षेत्र में जाकर जनप्रतिनिधियों और जनता से सीधे मिल सकें। अक्टूबर में आयोजित कॉन्फ्रेंस के बाद दिसंबर में एक फिजिकल मीटिंग भी होगी, जिसमें अधिकारियों के कामकाज और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने लिखा- थाने में नहीं मिला स्टाफ, एसआई बोला- पूर्व सूचना बगैर आप यहां नहीं आ सकते

कॉन्फ्रेंस के दौरान इन विषयों पर होगी चर्चा 
कानून व्यवस्था, कृषि एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और आवास, गुड गवर्नेंस, रोजगार और उद्योग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed