फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Through the incidents of Vikram-Betaal, CM told the principles of administration and management to th

MP News: विक्रम-बेताल के प्रसंगों के माध्यम से CM ने राज्य सेवा अधिकारियों को बताए प्रशासन और प्रबंधन के सूत्र

Tue, 05 Mar 2024 08:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Mar 2024 08:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 व 2020 के चयनित 210 अभ्यर्थियों के लिए सात सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र प्रशासन अकादमी में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों में गृह, सहकारिता, आबकारी, उद्योग, श्रम, स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के लिए चयनित अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
MP News: Through the incidents of Vikram-Betaal, CM told the principles of administration and management to th
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए 110वें और 111वें संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को प्रशासन अकादमी सभागार में संबोधित किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उद्घाटन सत्र का आरंभ अकादमी के संकल्प गान से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम बेताल के कहानी से राज्य सेवा अधिकारियों को प्रशासन और प्रबंधन के सूत्र साझा किए। मुख्यमंत्री ने शासन और प्रशासन को विक्रम बेताल की जोड़ी बताया। उन्होंने कहा कि शासन के पास सम्राट विक्रमादित्य की तरह सभी तरह की ताकत और पराक्रम और बेताल के पास बुद्धि थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार के बेताल हैं। 
विज्ञापन


आप सही चलोगे तो अधिकारी ही रहोगे 
मुख्यमंत्री ने नए अधिकारियों को सीख देते हुए कहा कि यदि सही चलोगे तो आगे अधिकारी रहोगे। हमें तो हर पांच साल में जनता की अदालत में परीक्षा देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जब तक आप सही चलोगे तब तक तो कोई आपको हटा नहीं सकता। राजनीति में ऐसा नहीं है। आज मैं आपसे बातें कर रहा हूं, लेकिन चुनाव में कुछ हो जाए तो आप भी नमस्ते बोल देंगे। उन्होंने कहा कि सच कहने में किसी तरह से डरने की कोई बात नहीं। 
विज्ञापन


अजीत डोभाल का आज नाम की काफी है 
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक उदाहरण हैं। उनका भी आप के समान ही प्रशिक्षण हुआ होगा। आज केवल उनका नाम ही काफी है। सीएम ने अर्जुन मेघवाल और एस जयशंकर को अधिकारियों का रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि आपका जीवन जीतना बड़े उतना चंदन की तरह महके। यही शुभकामनाएं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत लंबा सफर तय किया है। चुनाव की बेला में अपने दल का विचार न करते हुए राहुल गांधी समय जाया कर रहे हैं। उज्जैन देव दर्शन की नगरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यही शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान के दर्शन अच्छे से कर लें। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। राहुल गांधी पश्चाताप करें कि राम मंदिर का न्यौता उनकी पार्टी ने क्यों ठकुराया था। उन्होंने कहा कि एमपी सद्भावना का टापू है। जिस भाव से राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं, वह सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जिस पार्टी ने जिंदगी भर अन्याय किया, वह अन्याय के प्रश्न ढूंढते हैं। पहले किए गए अपराधों के मामले में कांग्रेस क्यों सार्वजनिक माफी नहीं मांगती। 


सात सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र 
अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 व 2020 के चयनित 210 अभ्यर्थियों के लिए सात सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र प्रशासन अकादमी में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों में गृह, सहकारिता, आबकारी, उद्योग, श्रम, स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के लिए चयनित अधिकारी शामिल हैं। प्रशिक्षण सत्र में अभ्यर्थियों को शासन-प्रशासन की बारीकियों, प्रदेश में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों, जनसामान्य की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में अभ्यर्थियों का भ्रमण कार्यक्रम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed