{"_id":"65d1c8f916bc9f871803fe85","slug":"mp-news-there-is-silence-on-pcc-pcc-chief-is-busy-in-wooing-nath-supporters-sajjan-verma-wrote-jai-shri-r-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीसीसी पर पसरा सन्नाटा, नाथ समर्थकों को साधने में जुटे पीसीसी चीफ, सज्जन वर्मा ने लिखा-जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीसीसी पर पसरा सन्नाटा, नाथ समर्थकों को साधने में जुटे पीसीसी चीफ, सज्जन वर्मा ने लिखा-जय श्री राम
Sun, 18 Feb 2024 02:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:38 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पीसीसी कार्यालय में सन्नाटा पसारा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विधायकों से बातचीत करने में जुटे हुए है। इस बीच कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जय श्री राम लिखा है।
विज्ञापन
भोपाल में रविवार को पीसीसी कार्यालय के गेट पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच भोपाल में भोपाल के कार्यालय कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर ताले लगे हुए है। वहीं, कांग्रेस के नेताओं के घर पर भी भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी दिल्ली में मौजूद है। दरअसल कमलनाथ समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि कांग्रेस नेता कांग्रेस विधायकों से संपर्क में जुटे हुए है। दरअसल कई विधायकों के कमलनाथ के साथ भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। एक दिन पहले उन्होंने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया था। वहीं, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि दिल्ली जाने और सोशल मीडिया पर जय श्री राम लिखने से कयास लगाए जा रहे हैं। यह सही नहीं है।
सज्जन वर्मा ने लिखा-जय श्री राम
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि तेरे राम, मेरे राम, तुझमे भी राम, मुझ में भी राम जय श्री राम। इससे एक दिन पहले सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया का बायो बदला था।
भाजपा ने कसा तंज
भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तालाबंदी। इसके बाद उन्होंने पीसीसी के गेट पर ताले लगे तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सज्जन वर्मा ने लिखा-जय श्री राम
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि तेरे राम, मेरे राम, तुझमे भी राम, मुझ में भी राम जय श्री राम। इससे एक दिन पहले सज्जन सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया का बायो बदला था।
विज्ञापन
भाजपा ने कसा तंज
भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तालाबंदी। इसके बाद उन्होंने पीसीसी के गेट पर ताले लगे तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन
